विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल के बेतालघाट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: चार पद खाली, सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:42 PM (IST)

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। चार पदों के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चार छात्रसंघ पदों के लिए कोई दावेदार नहीं आया।

  2. सचिव पद पर रितिका गोस्वामी का निर्विरोध निर्वाचन तय।

  3. अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर चुनाव होगा।

संवाद सूत्र, जागरण, नैनीताल। शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए दो छात्राओं ने नामांकन पत्र खरीदे जबकि सचिव पद पर महज एक छात्रा के नामांकन पत्र खरीदने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदे।

गुरुवार को शहीद श्री खेम चन्द्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की गई। प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अध्यक्ष पद के लिए छाया पन्त तथा नीमा ने नामांकन पत्र खरीदे। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए संगीता आर्या तथा पायल, कोषाध्यक्ष पद पर दीपिका तथा विशाखा बुधौडी ने नामांकन पत्र खरीदे। सचिव पद पर महज रितिका गोस्वामी के नामांकन पत्र खरीदे जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बबीता करगेती तथा सचिन जोशी ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा।

नामांकन प्रपत्र विक्रय नामांकन समिति की डा. जयति दीक्षित डा. ईप्सिता सिंह तथा ममता पाण्डे की देखरेख में किया गया। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्या ने बताया कि शुक्रवार को 11 से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा किये जायेंगे।

26 सितंबर को जांच तथा उसी दिन नाम वापसी तथा शाम को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 28 को प्रशासन की अनुमति के बाद आमसभा व 29 सितंबर को सुबह दस से दो बजे तक मतदान किया जाएगा। उसी दिन मतगणना तथा परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों कि शपथ ग्रहण समारोह होगा।

यह भी पढ़ें- आज नंदा देवी महोत्सव का आखिरी दिन: उमड़ेगी भीड़, नैनीताल भेजी 19 बसें

यह भी पढ़ें- नैनीताल में युवक की जल जनित बीमारी से मौत पर परिजनों का आरोप, अस्पताल में बेड न मिलने से गई जान