नैनीताल में शादी समारोह में जा रहे टेंपो को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत; 4 बच्चों समेत 13 घायल
रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर शादी में जा रहे टेंपो और कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर टेंपो-कार की भीषण टक्कर
एक महिला की मौत, चार बच्चों समेत 13 घायल
शादी समारोह में जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जागरण संवाददाता, रामनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर रात में शादी में जा रहे टेंपो की कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि चार बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को रेफर किया गया है। तीन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार रात में रामनगर के मोहल्ला ऊंटपडाव खताड़ी से 13 लोग टेंपो में पीरूमदारा स्थित बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में जा रहे थे। बताया जाता है कि राजमार्ग पर टांडा चिलकिया के समीप सामने से आ रही कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। इस बीच उधर से गुजर रहे लोग बचाव के लिए मौके की ओर दौड़े। दुर्घटना में घायलों को सरकारी अस्पताल व निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
सरकारी अस्पतल में में चिकित्सक ने घायल रुखसाना (50) को मृत घोषित कर दिया। शोफ़िया उम्र 18, रुक्सार उम्र 30, अब्दुल रहमान उम्र 8, अनंता उम्र 7, हमजा उम्र 5, नासिर, सारिया उम्र 10, सलीम, शहरीन उम्र 14, अरमान उम्र 26, चांदनी, रिजवान व अफसाना घायल हो गए। निजी अस्पताल से घायल चांदनी व रिजवान को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सौफिया, रूखसार, अब्दुल रहमान, अनंता, हमला, नासिर, सलीम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।