विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital Weather: पहाड़ों पर प्रचंड गर्मी की मार, बढ़ने लगा तापमान; जंगल की आग भी कर रही परेशान

Published: Fri, 26 Apr 2024 09:40 PM (IST)

Nainital Weather मौसम के तेवर लगातार गर्म हो रहे हैं। शुक्रवार को कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दोपहर के समय चली गर्म हवा ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। शाम के समय पारे में गिरावट से थोड़ी राहत मिली। तापमान बढ़ने से लोग भी परेशान हो रहे हैं।

नैनीताल के आसपास आग की वजह से छायी धुंध। जागरण
नैनीताल के आसपास आग की वजह से छायी धुंध। जागरण

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मौसम के तेवर लगातार गर्म हो रहे हैं। शुक्रवार को कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में अधिकतम पारा 39 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं, लू आग में घी का काम कर रही है। पहाड़ों में वनाग्नि की घटनाओं के साथ ही शुष्क मौसम के बीच आगामी दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य की तपिश में वृद्धि हो गई।

दिन में चढ़ रहा है पारा

दोपहर के समय चली गर्म हवा ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। शाम के समय पारे में गिरावट से थोड़ी राहत मिली। इधर, हल्द्वानी क्षेत्र में बीत चार दिनों की बात करें तो तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि हो चुकी है।

गर्मी में वृद्धि होने की संभावना है

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि लगातार गर्मी में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही गर्म हवा का प्रभाव भी बढ़ सकता है। वहीं अगर ऐसा होता है तो अप्रैल की सबसे गर्म विदाई होगी।

जंगल के आग से प्रदूषण

शहर के आसपास सहित पर्वतीय क्षेत्र के जंगलों में चौतरफा आग लगी है। पहाड़ियां धधकने से शहर में धुआं ही धुआं है। एयरफोर्स स्टेशन लड़ियाकांटा की पहाड़ी के साथ ही सातताल, गेठिया सेनिटोरियम के आसपास, पटवाडांगर, ज्योलीकोट सहित छह स्थानों पर जंगलों का बड़ा क्षेत्र जल रहा है। शहर के टिफिनटाप सहित नयना पीक के अलावा स्नोव्यू, कैमल्स बैक आदि पहाड़ियां में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। शहर के निचले इलाकों में तक जंगल की आग की वजह से धुंध छाई हुई है। ऐसे में नैनीताल में प्रदूषण चार गुना बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Tourism: हिमनगरी में प्रकृति, पशु-पक्षी दर्शन और ट्रैकिंग का आनंद; खलिया टॉप से होता है जन्नत का दीदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।