विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital में सैलानियों की भारी भीड़, पार्किंग पैक- सड़कें जाम; होटल-गेस्ट हाउसों ने बढ़ाए कमरों के दाम

Published: Sat, 22 Mar 2025 07:54 PM (GMT+05:30)

Tourist in Nainital नैनीताल में पर्यटकों की भारी आमद से शहर गुलजार हो उठा है। अनुमान है कि शनिवार को ...और पढ़ें

Tourist in Nainital: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। जागरण
Tourist in Nainital: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। जागरण

HighLights

  1. भवाली से यातायात डायवर्ट होने की वजह से सड़कों पर लगा जाम
  2. दो हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे, पार्किंग पैक

जागरण संवादाता, नैनीताल। Tourist in Nainital: सरोवर नगरी में इस बार पर्यटन सीजन ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, जिससे पर्यटन स्थलों में खूब रौनक रही। रविवार को भी सैलानियों का पहुंचना जारी रहेगा।

पर्यटकों की आमद बढ़ते ही शहर के होटल-गेस्ट हाउसों में कमरों के दाम 20-30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। भवाली से यातायात डायवर्ट होने की वजह से सड़कों पर जाम भी लगा। अनुमान है कि शनिवार को दस हजार से अधिक पर्यटक नैनीताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें - Chardham Yatra पर आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए ये कार्ड जरूरी, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

स्नोव्यू मार्ग पर कई बार लगा जाम

गुरुवार से नगर सैर पर शुरू हुआ सैलानियों का पहुंचना शनिवार देर रात तक जारी रहा। शहर में पांच सौ से करीब होटल-गेस्ट आउसों के अधिकांश कमरे पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी वाहनों से पटे रहे। इस बीच नगर की सड़कों पर यातायात भी प्रभावित होता रहा। स्नोव्यू मार्ग पर कई बार जाम लगा।

सैलानियों ने नौका विहार का भी खूब उठाया लुत्फ

चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व मालरोड में काफी संख्या में सैलानी नजर आए। सैलानियों ने नौका विहार का भी खूब लुत्फ उठाया। उधर नैना देवी बर्ड रिजर्व क्षेत्र पंगोट, सौड़, बगड़, मंगोली में भी एकाएक पर्यटकों की आमद बढ़ गई है।

नैनीताल में पर्यटक वाहनों से मल्लीताल क्षेत्र में जाम भी लगा। जागरण

हो चुकी समर सीजन की शुरुआत

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार समर सीजन की शुरुआत हो चुकी है, अब सैलानियों की आमद बनी रहेगी। पर्यटकों की आमद बढ़ने से टैक्सी, बाइक टैक्सी सहित अन्य कारोबार के अलावा पर्यटन स्थलों में मैगी प्वाइंट का कारोबार चल पड़ा है।

यह भी पढ़ें - Dehradun Metro के इंतजार में बीते 8 साल, 80 करोड़ खर्च होने के बाद खाली हाथ; अब फीडर लाइन पर कसरत

इधर नगर में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अधिकांश समय मौसम सामान्य बना रहा। बादलों का आना जाना भी पूरे दिन लगा रहा। शाम के समय हल्की ठंड महसूस हुई।

जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 45 प्रतिशत रही। राज्य मौसम विभाग देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालाकि तेज हवाएं और बादलों का भी आना जाना लगा रहेगा।