नैनीताल की लोअर मालरोड 14 महीने बाद सोमवार से पैदल यात्रियों के लिए खुलेगी, वाहनों के लिए भी जल्द शुरू होगी आवाजाही
नैनीताल की लोअर मालरोड 14 महीने के इंतजार के बाद सोमवार से पैदल यात्रियों के लिए खुल जाएगी। मानसून में ...और पढ़ें
-1793536929844_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में बीते मानसून क्षतिग्रस्त हुई लोअर मालरोड के ट्रीटमेंट का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। सोमवार से लोअर मालरोड को पैदल राहगीरों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो एक सप्ताह में वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।

बता दे कि 2018 में क्षतिग्रस्त लोअर मालरोड का करीब 25 मीटर हिस्सा अस्थाई रोकथाम कार्यों के भरोसे चल रहा था। विभागीय स्तर पर रोकथाम को भेजे 3.48 करोड़ के प्रोजेक्ट को 2024 में स्वीकृति तो मिली लेकिन ठेकेदार नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो पाया।
इधर बीते वर्ष सितंबर में पूर्व में क्षतिग्रस्त हिस्से के ठीक बगल में सड़क में धसाव हो गया। जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पूर्व और बीते वर्ष क्षतिग्रस्त 70 मीटर हिस्से की 4.80 करोड़ की लागत से रोकथाम शुरू की गई।
अक्टूबर से शुरू हुए रोकथाम कार्य को मई 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कभी ट्रीटमेंट प्लान में बदलाव तो कभी निर्माण सामग्री नहीं पहुंचने से काम में देरी होती गयी।
अब 14 माह के इंतजार के बाद आखिरकार लोनिवि ने माइक्रो पाइलिंग, एसडीआरए ट्रीटमेंट के बाद स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया है। विभाग अस्थाई रैंप को हटाने में जुटा है।
सोमवार से लोअर मालरोड को पैदल लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। लोनिवि अधिशाषी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने बताया कि अस्थाई रैंप हटाकर फिलहाल सड़क पैदल आवाजाही के लिए खोली जा रही है। जिसमें वाहनों का ट्रायल करवाकर जल्द वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।