विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में होलिका दहन पर हंगामा, तय जगह पर मोहम्मद रफी ने रख दी वॉशिंग मशीन; बढ़ा तनाव

Published: Thu, 05 Mar 2026 09:41 AM (GMT+05:30)

नैनीताल के तल्लीताल धोबीघाट में होलिका दहन स्थल पर एक व्यक्ति द्वारा वॉशिंग मशीन रखने से विवाद खड़ा हो गया। ...और पढ़ें

पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते विवाद शांत कर लिया। Jagran

पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते विवाद शांत कर लिया। Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के तल्लीताल धोबीघाट क्षेत्र में होलिका दहन के लिए चयनित स्थल पर विशेष समुदाय के व्यक्ति की ओर से वॉशिंग मशीन रखने पर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष सार्वजनिक स्थल से वॉशिंग मशीन हटाने की मांग करता रहा तो दूसरा पक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा। रात खड़े हुए विवाद ने अगले दिन सांप्रदायिक रंग ले लिया। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते विवाद शांत कर लिया।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर मशीन रखने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक तल्लीताल धोबीघाट क्षेत्र में क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। देर रात आयोजन स्थल पर क्षेत्र में ही रहने वाले धोबी द्वारा वॉशिंग मशीन रखी होने से लोग भड़क गए। लोगों ने धोबी से मशीन हटाने को कहा तो वह मना करने लगा। हंगामा होने पर रात पुलिस ने पहुंच किसी तरह मामला शांत करवाया।

मंगलवार दोपहर लोगों ने सार्वजनिक स्थल पर फिर से वॉशिंग मशीन रखी देखी तो माहौल गरमाने लगा। देखते ही देखते क्षेत्रवासी एकत्रित हुए तो माहौल सांप्रदायिक लेने लगा। लोगों ने आरोप लगाए कि जानबूझ कर होली के त्योहार में खलल डालने के उद्देश्य से सार्वजनिक रास्ते पर मशीन रखी गई है। आरोपित बीते कई वर्षों से उक्त स्थल पर ही वॉशिंग मशीन रखे होने की बात करते हुए अड़ा रहा। पुलिस धोबी को हिरासत में लेकर थाने ले आई तो मामला शांत हुआ।

एसओ मनोज नयाल ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम ने मोहम्मद रफी को सार्वजनिक स्थल से मशीन हटा लेने के निर्देश दिये थे। जिसके बावजूद अगले दिन मशीन रास्ते पर रखी होने से विवाद खड़ा हुआ। जिसके विरुद्ध बीएनएस की धारा-172 के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के तल्लीताल बाजार में शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें- नैनीताल में ब्रिटिशकालीन कोठी में लगी आग, भवन और कीमती सामान जलकर राख