विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में ब्रिटिशकालीन कोठी में लगी आग, भवन और कीमती सामान जलकर राख

Published: Sun, 01 Mar 2026 03:10 PM (GMT+05:30)

नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र स्थित ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर कोठी में भीषण आग लग गई। ललित तिवारी के स्वामित्व वाली इस ...और पढ़ें

आवासीय भवन में आग की लपटें और धुंआ उठता देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। जागरण

आवासीय भवन में आग की लपटें और धुंआ उठता देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के सात नंबर क्षेत्र स्थित ब्रिटिशकालीन भवन में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आवासीय भवन में आग की लपटें और धुंआ उठता देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल दमकल विभाग कर्मी स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे हुए है। लेकिन पूरे भवन में आग फैलने से अफरा तफरी मची हुई है।

जानकारी के मुताबिक सात नंबर क्षेत्र में ललित तिवारी परिवार के साथ ब्रिटिशकाल में बने ग्लेनमोर कोठी में लंबे समय से रहते है। बीते दिनों वह पत्नी के साथ बेटी के घर गुरुग्राम गए हुए थे। रविवार को वह घर के समीप पहुंचे ही थे कि पड़ोसियों ने भवन से हल्का धुंआ उठने की सूचना दी। भागे भागे मौके पर पहुंचे और कमरा खोलकर देखा तो भीतर आग की लपटें उठ रही थी।

दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही पड़ोसी और अन्य स्थानीय लोग मदद को पहुंचे। लेकिन तब तक हवा के तेज झोंको के साथ आग विकराल रूप ले चुकी थी। देखते ही देखते आग ने पूरी कोठी को चपेट में ले लिया। फिलहाल स्थानीय लोग दमकल विभाग के साथ आग बुझाने में जुटे हुए है। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा: गैराज में लगी आग से चार गाड़ियां जलकर हुईं राख, लपटों की चपेट में आकर दो लोग झुलसे

यह भी पढ़ें- हाथरस में प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने का सामान राख; लाखों का नुकसान