विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: गैराज में लगी आग से चार गाड़ियां जलकर हुईं राख, लपटों की चपेट में आकर दो लोग झुलसे

Published: Sun, 01 Mar 2026 02:12 PM (IST)

गैराज मालिक सनी और उनके पार्टनर आमिर झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, पुलिस जांच कर रही है।

गैराज में लगी आग।

गैराज में लगी आग।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। कस्बा फतेहाबाद में रविवार को एक गैराज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर एक ईको वैन, एक कार, एक अन्य वैन और एक बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की लपटें तेजी से फैल गईं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गैराज के भीतर खड़े वाहन धू-धू कर जलने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती चली गईं। हादसे में गैराज मालिक सनी और उनके पार्टनर आमिर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

फायर विभाग की टीम कारण जानने में जुटी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़की हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।