विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने का सामान राख; लाखों का नुकसान

Published: Sun, 01 Mar 2026 09:02 AM (GMT+05:30)

गोदाम मालिक महेंद्र सिंह देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाते थे। आग से तैयार और कच्चा माल, उपकरण जलकर राख हो गए, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाथरस। सादाबाद थाना क्षेत्र के कुरसंडा गांव में रविवार सुबह प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्लाईवुड से देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने का काम होता है

गोदाम के मालिक महेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले लगभग एक वर्ष से प्लाईवुड से देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने का काम कर रहे थे। यहां तैयार प्रतिमाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती थीं। आग लगने से गोदाम में रखा भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए।

नुकसान का आकलन कर रहा प्रशासन

ग्रामीणों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।