Move to Jagran APP

अंडरग्राउंड नहर में गिरा नगर निगम का सुपरवाइजर, पुलिसकर्मियों ने डेढ घंटे रेस्क्यू कर बचाई जान

हल्द्वानी में कॉलटैक्स के पास खुली नहर में गिरा नगर निगम का सुपरवाइजर 200 मीटर तक बहता रहा। कुछ दूरी के बाद नहर अंडरग्राउंड यानी कवर थी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 07:16 PM (IST)
अंडरग्राउंड नहर में गिरा नगर निगम का सुपरवाइजर, पुलिसकर्मियों ने डेढ घंटे रेस्क्यू कर बचाई जान
अंडरग्राउंड नहर में गिरा नगर निगम का सुपरवाइजर, पुलिसकर्मियों ने डेढ घंटे रेस्क्यू कर बचाई जान

हल्द्वानी, जेएनएन : हल्द्वानी में कॉलटैक्स के पास खुली नहर में गिरा नगर निगम का सुपरवाइजर 200 मीटर तक बहता रहा। कुछ दूरी के बाद नहर अंडरग्राउंड यानी कवर थी। जिससे उसकी जान और मुश्किल में पड़ गई। करीब डेढ़ घंटे तक उसे रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया गया। जलपुलिस के जवान व काठगोदाम पुलिस ने बामुश्किल उसे नहर से सकुशल बाहर निकाला।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक गांधीनगर निवासी संजीव कुमार नगर निगम में कार्यरत है। रविवार सुबह 11 बजे करीब स्टाफ संग काठगोदाम की तरफ गया था। इस बीच कॉलटैक्स के पास वह नहर में हाथ धोने लगा। अचानक पांव फिसलने से नहर में समा गया। पानी का वेग ज्यादा होने के कारण वह अचानक लापता हो गया।

इधर, सूचना पर काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पता चला कि अंडरग्राउंड नहर बाइपास होकर पनचक्की पर निकलती है। जिसके बाद जलपुलिस के जवान मनोज बहुखंडी को भी मौके पर बुलाया। नहर कवर होने की वजह से अंदर अंधेरा था। लिहाजा, टार्च लेकर पुलिसकर्मी रस्सियों के सहारे एक-दूसरे का हाथ पकड़ नहर में उतरे।

नहर कवर होने से अंदर सांस लेने तक में जवानों को दिक्कत हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद जल पुलिस का जवान मनोज सुपरवाइजर संजीव को बाहर निकाल लाया। फिर रस्सी से उसे सड़क तक खींचा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सराहना की।

गुरुग्राम से बेतालघाट तक कोरोना कनेक्‍शन की तलाश, 50 प्रवासियों को किया सूचीबद्ध 

खंडहर पंचायत भवनों को बनाया क्‍वारंटाइन सेंटर, ग्राम प्रधान कर रहे पानी की व्‍यवस्‍था  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.