Move to Jagran APP

नंदा देवी आरोहण को गया पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल लौटा, दो ने फतह की चोटी NAINITAL NEWS

नंदा देवी आरोहण को गया पोलैंड का पर्वतारोही दल नंदा देवी फतह कर मुनस्यारी लौट चुका है। दल के दो सदस्य चोटी आरोहण में सफल रहे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 11:07 AM (IST)
नंदा देवी आरोहण को गया पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल लौटा, दो ने फतह की चोटी NAINITAL NEWS
नंदा देवी आरोहण को गया पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल लौटा, दो ने फतह की चोटी NAINITAL NEWS

पिथौरागढ़, जेएनएन : 7434 मीटर ऊंची नंदा देवी ईस्ट चोटी पर सर्वप्रथम चढऩे वाले पोलैंड के पर्वतारोहियों ने अस्सी साल बाद फिर चोटी फतह की है। पोलैंड के दो पर्वतारोही नंदा देवी ईस्ट पर आरोहण करने में सफल रहे।आज से अस्सी साल पूर्व वर्ष 1939 में पोलैंड के दो पर्वतारोही याकूब बोयाक और एडम काफिसी नंदा देवी ईस्ट पर चढऩे में सफल रहे थे। इसके बाद पोलैंड के पर्वतारोहियों ने कई बार इस चोटी आरोहण का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली। वर्ष 2019 मई माह में पोलैंड के दस पर्वतारोहियों का दल नंदा देवी ईस्ट अभियान के लिए आया। यह दल मई माह में नंदा देवी अभियान के लिए निकला। जब यह दल मुनस्यारी से रवाना होकर मर्तोली पहुंचा था तो उसी दौरान नंदा देवी में एवलांच आने से अभियान पर गए इंग्लैंड, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के सात पर्वतारोही और एक भारतीय लाइजन अफसर लापता हो गए।
नंदा देवी में एवलांच के चलते वहां की स्थिति देखते हुए प्रशासन ने अभियान में जा रहे पोलैंड के बीस सदस्यों में मर्तोली में रोक कर आगे बढऩे पर रोक लगा दी। बीस सदस्यों में दस पोलैंड के पर्वतारोही थे और साथ में दस लोग पोटर्स, मजदूर और सहयोगी थे। रोक लगाए जाने पर दस सहयोगी मर्ताेली से वापस लौट आए, परंतु पर्वतारोही मनाही के बाद भी अभियान में चले गए और नंदा देवी समिट करने लगे। इस दल के दो सदस्य टीम लीडर यारसलो गोरिसीव और वेस्टे फलातिनस्की 28 जून को नंदा देवी चोटी चढऩे में सफल रहे। मुनस्यारी लौटने के बाद उन्होंने बताया कि 28 जून को जब वे चोटी में चढ़े तो वहां पर घना कोहरा छाया था जिसके चलते फोटो तक साफ नहीं आ सकी। कोहरा इतना घना था कि दोनों सदस्य एक दूसरे को नहीं देख पा रहे थे। उन्होंने चोटी पर जैसे तैसे झंडा फहराया और घने कोहरे के बीच नीचे उतरे।
दल के सदस्यों ने बताया कि आज से अस्सी साल पूर्व सबसे पहले पोलैंड के ही पर्वतारोही इस चोटी पर चढ़े थे। इस बीच कई बार प्रयास किया गया, परंतु सफलता नहीं मिली। इस बाद दो सदस्यों के चोटी आरोहण से पोलैंड के पर्वतारोही गदगद नजर आए। इस दल में अस्सी वर्ष पूर्व नंदा देवी आरोहण करने वाले पोलैंड के पर्वतारोही याकूब वोयाक का पोता यान लेनचोस्की भी शामिल था। मंगलवार देर सायं मुनस्यारी लौटा दल बुधवार की सुबह दिल्ली को रवाना हो चुका है। 

loksabha election banner

दुनिया की तीन सौ चोटियां चढ़ चुके हैं : गोरसीपाक
टीम लीडर गोरसीपाक ने बताया कि वह अब तक एवरेस्ट सहित दुनिया की तीन सौ चोटियां चढ़ चुके हैं, परंतु नंदा देवी ईस्ट सबसे कठिन चोटी है। इस चोटी पर आरोहण सबसे बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को पार पाने पर उन्होंने खुशी जताई। इस अभियान का संचालन एडवेंचर मीनिया कंपनी ने किया था। नंदा देवी अभियान से लौटे पोलैंड के पर्वतारोहियों ने मर्तोली से ल्वां बेस कैंप तक के मार्ग की दुर्दशा पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस खड़ंजा मार्ग की मरम्मत करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : कॉरीडोर से भटककर आबादी में घुसे दो हाथियों ने दो लोगों को मार डाला, पढिए पूरी खबर

यह भी पढ़ें : प्रदेश में छह नवंबर को आयोजित होगी यूटीईटी, ऑनलाइन आवेदन ही होंगे स्‍वीकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.