विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बच्‍चों की मां प्रेमी संग फरार, ले गई नगदी और जेवरात भी

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2016 07:25 AM (IST)

बागेश्‍वर जिले में दो बच्‍चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। वह अपने साथ जेवर और नगदी भी ले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बागेश्वर, [जेएनएन]: पुलिस चौकी कमेड़ी देवी के अंतर्गत ग्राम जाखनी निवासी दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। वह अपने साथ नगदी व जेवरात भी ले गई है। महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जाखनी निवासी मुन्ना प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्‌नी लीला देवी (30 वर्ष) चार दिन पूर्व 7 नवंबर को किसी काम से घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि गांव का ही भगवत राम भी गांव से फरार है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लीला व भगवत साथ ही गांव से फरार हुए हैं।

पढ़ें:-दो किशोरियों को अगवा कर किया गया दुष्कर्म

कुछ सालों से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लीला दो बच्चों की मां है। बच्चे घर पर ही है। पति ने आरोप लगाया कि लीला अपने साथ दो तोले का मंगलसूत्र तथा घर में रखी कुछ नगदी भी लेकर गई है। बीते चार दिन से परिजन लीला देवी को ढूंढ रहे है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है।

पढ़ें:-दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने सुनाई दस साल की सजा

चौकी में प्राथमिकी दर्ज करते हुए परिजनों ने महिला का पता लगाए जाने तथा आरोपी भगवत राम पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लापता महिला का पति सेना में कार्यरत है। उसने बताया कि वह पत्‌नी के खाते में पैसा भेजता था, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ उसे खर्च करती थी तथा बच्चों को नहीं देती थी।

पढ़ें:-सौतेले पिता ने सात साल की पुत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पढ़ें:-पूर्व फौजी ने पिता-पुत्री के रिश्ते को किया तार-तार

पढ़ें-इलाज कराकर लौटी महिला, घर में चम्मच न देख पैरों तले खिसकी जमीन