विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी को कमरे में बंद करके बाजार गई थी मां, लौटी तो अंदर की हालत देख फट गया कलेजा

Published: Sun, 11 May 2025 07:33 PM (IST)

Uttarakhand News हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक महिला अपनी बेटी को कमरे में बंद करके बाज़ार गई थी। लौटने पर ...और पढ़ें

Uttarakhand News: बेटी को कमरे में बंद करके बाजार गई मां, लौटी तो फंदे पर लटकी मिली. Concept Photo
Uttarakhand News: बेटी को कमरे में बंद करके बाजार गई मां, लौटी तो फंदे पर लटकी मिली. Concept Photo

HighLights

  1. बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 18 की घटना
  2. वारदात के समय छोटी बेटी को बाजार में खाना देने गई थी महिला

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Uttarakhand News: बनभूलपुरा निवासी युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना के समय मां, बेटी को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगाकर छोटी बेटी को खाना देने के लिए गई थी। वापस लौटी तो बेटी फंदे पर लटकी थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा गया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बनभूलपुरा के लाइन नंबर 18 व वार्ड 25 निवासी सरताज पेंटर हैं और घर की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। उनकी तीन बेटियां थी। बड़ी बेटी 18 वर्षीय अदबशा घर पर रहती है। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह सरताज काम पर चला गया। बीच वाली बेटी दुकान पर काम के लिए गई थी।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather: चारधाम में हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदानों में तेज बौछार; अगले दो दिन यलो अलर्ट

दरवाजा खोला तो रह गई दंग

घर पर दोपहर के समय अदबशा व उसकी मां ही थे। मां बेटी को खाना देने के लिए बाजार आई। इस बीच अदबशा को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। बाजार से वापस लौटने पर उसने दरवाजा खोला तो दंग रह गई।

बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। यह सब देख महिला ने शोर किया। आसपास के लोग व सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बेटी को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। मगर तब तक देर हो चुकी थी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Ceasefire: युद्ध-विराम के बाद उत्‍तराखंड पर्यटन स्थलों में रौनक लौटने की जगी उम्मीद, कारोबारियों के खिले चेहरे