विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: चारधाम में हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदानों में तेज बौछार; अगले दो दिन यलो अलर्ट

Published: Sun, 11 May 2025 05:00 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चारधाम में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है जिससे ठंड बढ़ गई ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: चारधाम में हल्की वर्षा-बर्फबारी हुई.Jagran
Uttarakhand Weather: चारधाम में हल्की वर्षा-बर्फबारी हुई.Jagran

HighLights

  1. आज चारधाम समेत पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तीव्र बौछार के आसार
  2. पहाड़ से मैदान तक पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि का अनुमान

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक कभी धूप तो कभी वर्षा का दौर जारी है। चारधाम में हल्की वर्षा-बर्फबारी हुई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

दून और आसपास के क्षेत्रों में भी शाम को तीव्र बौछारों का दौर शुरू हो गया। जिससे दून में गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई क्षेत्रों में नदी-नालों के उफान पर आने और सड़क पर मलबा आने से आवाजाही भी प्रभावित हुई।

यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, तीव्र वर्षा और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक बादल मंडराने की आशंका है।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather: दून में तेज धूप के बीच पड़ी बौछारें, उमस ने किया बेहाल; आज सात जिलों में यलो अलर्ट

शनिवार को सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराने लगे। इसके बाद पहाड़ से मैदान तक कहीं-कहीं घने बादल छा गए और बौछारें पड़ने लगीं। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में हल्की वर्षा हुई, वहीं बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

देहरादून में एक घंटे झमाझम बारिश

चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की सूचना है। दून में शाम के समय करीब एक घंटे झमाझम वर्षा हुई। आसपास के क्षेत्रों में तीव्र वर्षा के कारण दुश्वारियां भी बढ़ गईं। दून से डोईवाला जाने वाले मार्ग पर दूधली में सड़क पर मलबा आ गया और आवाजाही प्रभावित हो गई।

मसूरी मार्ग पर भी गलोगी के पास सड़क पर मलबा आ गया, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। ऋषिकेश में बीन नदी के उफान पर आने से आवाजाही बाधित हो गई। हरबर्टपुर में यात्रा के लिए बनाए जा रहे अस्थायी बस अड्डे की छत अंधड़ में उड़ गई।

यह भी पढ़ें - India-PAK Tension: उत्‍तराखंड में हाई अलर्ट, चारधाम में सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री, एटीएस व बीडीएस तैनात

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र वर्षा के दौर और झोंकेदार हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाने के साथ ही बौछारों के दौर हो सकते हैं।