विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद दीपक को नैनीताल हाई कोर्ट ने नहीं मिली राहत, पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश

Published: Fri, 20 Mar 2026 02:15 PM (IST)

नैनीताल हाईकोर्ट ने कोटद्वार विवाद मामले में सुनवाई की, जिसमें दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक शामिल हैं। दीपक ने अपनी शिकायत ...और पढ़ें

दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक शामिल नहीं होने की हिदायत। File Photo

दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक शामिल नहीं होने की हिदायत। File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने कोटद्वार के बहुचर्चित विवाद के मामले पर सुनवाई की। मामले की लंबी सुनवाई के बाद न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं देते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अनावश्यक रूप से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर शामिल नहीं होने की हिदायत दी है ताकि जांच प्रभावित ना हो।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनकी ओर से दर्ज मुकदमे पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि अपनी तरफ से अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जबकि याचिकाकर्ता की ओर से घटना में शामिल लोगो के नाम बताने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया।

वह भीड़ के शांत करने के लिए गए थे, उल्टा पुलिस ने उनके विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसका विरोध करते हुए सरकार की तरफ से कहा गया कि घटना के वक्त याचिकाकर्ता ना केवल मौजूद रहे बल्कि इनकी ओर से भीड़ के साथ धक्का मुक्की करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने इनके व व 22 लोगों को चिन्हित कर मुकदमा मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच चल रही है। अभी घटना में शामिल पुलिस ने पांच मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कोई राहत नही देते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

दरअसल वायरल वीडियो में दीपक कुमार ने बाबा के नाम बदलने की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुकान 30 साल से अधिक पुरानी है. जब भीड़ ने उनकी पहचान पूछी, तो उन्होंने खुद को मोहम्मद दीपक बताया। यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद दीपक कुमार को लोगों का समर्थन मिलने लगा और उनके मुताबिक उन्हें 100 से 500 रुपये तक के छोटे-छोटे चंदे मिलने लगे।

इस घटना के बाद 28 जनवरी को दीपक कुमार और उनके सहयोगी के विरुद्ध दुर्व्यवहार, मोबाइल फोन छीनने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज की गई। दीपक कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मुकदमा निरस्त करने, परिवार की सुरक्षा और संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाई कोर्ट ने मोहम्मद दीपक मामले में मांगी स्टेटस रिपोर्ट, Deepak से कहा- खाते में आई चंदे की रकम का दें ब्यौरा

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से मुलाकात के बाद 'मोहम्मद दीपक' मिले संजय सिंह से, बताया युवाओं के लिए प्रेरणा

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' को लगाया गले, बोले- कोटद्वार आकर लूंगा तुम्हारे जिम की सदस्यता

यह भी पढ़ें- 'मोहब्बत की दुकान का योद्धा', बजरंग दल से विवाद के बाद 'मोहम्मद दीपक' से राहुल गांधी ने की मुलाकात

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' से की मुलाकात, फिर बताया इंसानियत की मिसाल