अखिलेश यादव के बयान पर विधायक सुमित हृदयेश की कड़ी प्रतिक्रिया, 'यूपी को उत्तराखंड ने दिए तीन सीएम'
विधायक सुमित हृदयेश ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा मुखिया से अपने बयान को स्पष्ट ...और पढ़ें

विधायक सुमित हृदयेश।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। अखिलेश के बयान को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा मुखिया को अपना संदर्भ और बात स्पष्ट करनी चाहिए। उत्तराखंड के करीब 60 लाख लोग देश और विदेश में रहते हैं।
भारतीय संविधान के तहत कोई भी नागरिक देश के किसी भी हिस्से में बस सकता है। सुमित ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम बने हैं। तीनों उत्तराखंड मूल के हैं।
राजनीतिक विचारधारा (सीएम योगी से) भले अलग हो लेकिन सभी का सम्मान जरूरी है। विधायक ने मांग करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अपनी बात को स्पष्ट करना होगा।
यह भी पढ़ें- अखिलेश के 'घुसपैठिया' वाले बयान पर भड़के CM धामी, बोले- ये देवभूमि उत्तराखंड और हमारे संघर्ष का अपमान
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के बयान पर बोले हरीश रावत, टिप्पणी करते समय उनके मानस पटल पर आ गया होगा योगी आदित्यनाथ का चित्र
