विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैथमेटेशियन हरिमोहन ने मैजिक पजल्स में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, जानिए क्‍या है खास

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 22 Apr 2019 09:43 AM (IST)

हरिमोहन ऐठानी ने गणित कैटेगिरी में दो और रिकार्ड बनाए हैं। हस्तलिखित मैजिक पजल्स में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है। 1260 घंटे में अलग-अलग श्रेणी के 48000 मैजिक पजल्स लिख डाले।

मैथमेटेशियन हरिमोहन ने मैजिक पजल्स में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, जानिए क्‍या है खास
मैथमेटेशियन हरिमोहन ने मैजिक पजल्स में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, जानिए क्‍या है खास

बागेश्वर, जेएनएन : यदि लक्ष्य साधा जाए और उस दिशा में लगन से कार्य किया जाए तो एक दिन अवश्य उसे भेदा जा सकता है। ऐसी ही असाधारण उपलब्धि ऐठाण गांव के शिक्षक हरिमोहन सिंह ऐठानी ने हासिल की है। उन्होंने गणित कैटेगिरी में दो और रिकार्ड बनाए हैं। हस्तलिखित मैजिक पजल्स में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है। 1260 घंटे में अलग-अलग श्रेणी के 48000 मैजिक पजल्स लिख डाले। 450 चार्ट पेपर्स में 13 किलो की किताब भी बना डाली है। केरल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें 2019 का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का तथा पुडुचेरी बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था ने नेशनल रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया है। यह प्रमाण पत्र एक जटिल अंतरारष्ट्रीय गणितीय सिद्धांत को 15 दिन में हल करने के लिए दिया गया है, जो कि संख्या सिद्धांत से संबंधित है। संस्था ने उन्हें 18 अप्रैल को यह रिकार्ड प्रदान किया है। हाल ही में इस गणितीय सिद्धांत का एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल भी प्रकाशित हो चुका है।

अब तक कि उपलब्धियां

  • लिम्का नेशनल रिकॉर्ड 2014
  • लिम्का वल्र्ड रिकॉर्ड 2015
  • इंटरनेशनल वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड 2015
  • वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ऑफ यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम 2015
  • वर्ल्‍ड रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड  2015
  • तेलगु बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा  राष्ट्रीय स्पेशल जूरी अवार्ड 2015
  • इंटरनेशनल ऑनलाइन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड  2015
  • मैथ जीनियस वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2016
  • एवेरेस्ट वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2016
  • इंटरनेशनल मेगास्टार वर्ल्‍ड रिकॉर्ड  2017
  • असम बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड  2018
  • कलाम बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2018
  • केरला बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2019
  • पांडिचेरी बुक ऑफ रिकॉर्ड 2019

अनसुलझे सवालों को सुलझाना मेरा शौक 
शिक्षक हरिमोहन ऐठानी ने अपनी उपलब्धि पर बताया कि अनुसलझे और जटिल गणितीय सिद्धांतों का हल खोजना, गणित के सूत्र, शार्ट ट्रिक और रिजनिंग अध्ययन मेरा शौक है। 

यह भी पढ़ें : बग्वाल मेले में प्रयोग होने वाली ढाल राष्ट्रीय धरोहर का हिस्सा बनी, मानव संग्राहलय भोपाल में प्रदर्शित

यह भी पढ़ें : मूंछ की लड़ाई : अभिनंदन स्टाइल में मूंछ रखने के मामले में सूबेदार मेजर पर कार्रवाई