विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल के लालकुआं में सड़क हादसा, किसान मेले जा रहे आनंद सिंह पवार की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:15 PM (IST)

लालकुआं के किच्छा रोड पर हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय आनंद सिंह पवार की मौत हो गई, जब एक ...और पढ़ें

आनंद सिंह पंवार की फाइल फोटो

आनंद सिंह पंवार की फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। नगर के किच्छा रोड में ट्रांसपोर्ट नगर के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बेरीपड़ाव निवासी आनंद सिंह पवार उर्फ अंकु पुत्र प्रह्लाद पवार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आनंद सिंह पवार रविवार को बाइक से किसान मेले में जा रहा था। इसी दौरान लालकुआं के पास किच्छा रोड पर ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आनंद दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मा कमला पवार का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

हाईवे पर लगातार मौतों से बढ़ी चिंता

लालकुआं-काठगोदाम मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों में कुछ ही दिनों के भीतर 14 वर्षीय प्रेरणा, 55 वर्षीय किशन चौधरी, मनोज कुमार कर्नाटक और अब आनंद सिंह पवार की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में पर्यटक वाहन खाई में गिरा, एक की मौत चार घायल, पुलिस-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

यह भी पढ़ें- नैनीताल में वीकेंड पर बढ़े पर्यटक, नहीं मिले कमरे तो फुटपाथ पर गुजारी रात, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार