नैनीताल में पर्यटक वाहन खाई में गिरा, एक की मौत चार घायल, पुलिस-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों का वाहन नैनीताल के भूमियाधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में ...और पढ़ें
-1791040457557_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। कैंची धाम घूमने के बाद वापस लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों को का स्कॉर्पियों वाहन भूमियाधार के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों व शव को बाहर निकाला। तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भिजवाने के साथ ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक ऊचा समाना मधुबन करनाल निवासी अभय पुत्र अरविंद अपने चार दोस्तों के साथ घूमने के लिए कैंची धाम आये हुए थे। शनिवार शाम सभी अपने स्कॉर्पियों वाहन संख्या एचआर-36एपी-2156 से कैंची धाम से वापस हरियाणा को लौट रहे थे।
वह भूमियाधार के समीप पहुंचे ही थे कि मोड़ में कोहरा लगा होने से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिससे वाहन सवार पांचो लोगों की चींख पुकार मच गई। वाहन चालकों ने हादसा होता देख तत्काल सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर ज्योलीकोट पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां घने अंधेरे में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम गहरी खाई में पहुंचे।
कड़ी मशक्कत कर टीम ने घायल अवस्था में ऊचा समाना करनाल निवासी 27 वर्षीय अभय पुत्र अरविंद, नरूगढ़ी करनाल निवासी 22 वर्षीय राहुल व विनोद 30 को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।
वहीं नरूगढ़ी निवासी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पानीपत हरियाणा निवासी विक्रम को मामूली चोटे आई थी। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवा दिया गया है। हादसा किस वजह से हुआ इसके कारणों की जांच की जा रही है।
