सरस मेला में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी 'लखपति दीदी', कॉमेडी और क्विज शो का भी लगेगा तड़का
हल्द्वानी में सरस मेला 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें लखपति दीदी कॉमेडी, क्विज और फैशन शो मुख्य आकर्षण रहेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सरस मेला 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक हल्द्वानी में आयोजित होगा।
लखपति दीदी फैशन, कॉमेडी और क्विज शो मुख्य आकर्षण होंगे।
महिला स्वयं सहायता समूह हस्तनिर्मित और जैविक उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार से शुरू हो रहे सरस मेले में लखपति दीदी कामेडी एंड क्विज शो और लखपति दीदी फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) की महिलाएं हिस्सा लेंगी।
सरस मेला 24 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें 250 स्टाल लगाए जाएंगे। इनमें 172 स्टाल महिला एसएसजी के होंगे, जिनमें हस्तनिर्मित, आर्गेनिक उत्पाद बिक्री के लिए सजाए जाएंगे। 78 व्यावसायिक स्टाल भी मेले में लगेंगे।
मेले में 27 से एक नवंबर के बीच लखपति दीदी कॉमेडी एंड क्विज शो आयोजित होगा जबकि लखपति दीदी फैशन शो भी होगा। इसमें लखपति दीदी महिलाएं अपने उत्पादों के साथ रैंप पर आएंगी जिससे उनके उत्पादों को पहचान मिलेगी।
जिला प्रशासन और ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आयोजित सरस मेले के संबंध में अपर परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने बताया कि मेले में महिलाएं मंच के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति के विविध रंगों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी देंगी।