विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कलाकारों को बॉलीवुड का मुंह देखने की कोई मजबूरी नहीं', एक्टर संजय मिश्रा ने नैनीताल में शूटिंग की जताई इच्छा

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:54 PM (IST)

अभिनेता संजय मिश्रा ने नैनीताल में कहा कि अब कलाकारों को बॉलीवुड का मुंह देखने की मजबूरी नहीं है, क्योंकि फेसबुक और यूट्यूब जैसे डिजिटल मंच प्रतिभाओं को सामने ला रहे हैं।

शेरवुड कालेज पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा के साथ प्रधानाचार्य व अन्य। फोटो- जागरण

शेरवुड कालेज पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा के साथ प्रधानाचार्य व अन्य। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शेरवुड कॉलेज पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा ने सोमवार को कहा कि अभिनय की दुनिया में अब मंचों की कमी नहीं है। कलाकारों को मुंबई में बॉलीवुड का मुंह देखने की मजबूरी नहीं। फेसबुक, यूट्यूब समेत कई डिजिटल मंच प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए पर्याप्त हैं।

इनके जरिए अनेक कलाकार फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में जगह बना चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि कला के लिए उम्र मायने नहीं रखती। युवा प्रतिभाओं के साथ उम्रदराज कलाकार भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपनी कला दिखा रहे हैं।

नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए उन्होंने यहां शूटिंग की इच्छा जताई और फिल्म निर्माताओं-निर्देशकों को यहां शूटिंग के लिए प्रेरित करने की बात कही।

शेरवुड कॉलेज को प्रतिष्ठित विद्यालय बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां की शिक्षा से वह अभिभूत हैं। इसी कारण उनकी पुत्री यहां पढ़ रही है। इस मौके पर उनकी पत्नी किरन और अभिनेता आदिल भाई भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पूर्व न्यायाधीशों को मिलेंगी सेवारत जजों जैसी सुविधाएं, हाई कोर्ट ने जारी की नई गाइडलाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।