विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में कुमाऊं के बाजार में जमकर बरसा धन, 11.50 अरब का कारोबार

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:49 PM (IST)

कुमाऊं मंडल में धनतेरस पर पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक, कुल 11.50 अरब रुपये का कारोबार हुआ।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बाजार की सुस्त रफ्तार में धनतेरस पर्व पर तेजी देखने को मिली। पहाड़ से लेकर मैदान तक शुभ मुहूर्त के अनुसार लोग खरीदारी के लिए उमड़े। इससे कारोबार को नई चमक मिलने के साथ जमकर धन वर्षा हुई।

कुमाऊं की समग्र स्थिति की बात करें तो यहां करीब 11.50 अरब रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक करीब 5.50 अरब रुपये का कारोबार

मंडल में जिलेवार स्थिति की बात करें तो ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक करीब 5.50 अरब रुपये का कारोबार होने का अनुमान जताया गया है। जबकि, नैनीताल जिला धनवर्षा के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है। यहां 4.70 अरब रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई गई है।

पर्वतीय जनपदों में अल्मोड़ा में 34.78 करोड़, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 20-20 करोड़ रुपये और चंपावत में करीब 25 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान रहा। इधर, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट होने की वजह से सर्राफा कारोबार में विशेष चमक देखने को मिली।

पिछले वर्ष की तुलना में इस धनतेरस आभूषणों की अच्छी बिक्री होने की बात भी सामने आई। आटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया वाहनों की जमकर बिक्री हुई। तो वहीं, फोर व्हीलर सेगमेंट में लोगों का रुझान आधुनिक और स्मार्ट फीचर वाले वाहनों की ओर देखने को मिला।

बर्तन बाजार में परंपरा के अनुसार लोगों ने पीतल और तांबे का सामान खरीदा। ऐसे में त्योहारी सीजन में बाजार को मिले बूम से कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, शॉपिंग में निकलने से पहले जान लें पुरानी "मान्यताएं!" सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।