कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए प्री-पंजीकरण सुविधा होगी शुरू, आयुक्त ने दिए निर्देश
नैनीताल के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त ने प्री-बुकिंग ...और पढ़ें
-1791283456008_m.webp)
कैंची धाम की में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बैठक कर निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददातात, नैनीताल। शहर के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रहे विस्तार से विकराल होती जाम की समस्या को आखिरकार जिम्मेदारों ने गंभीरता से लिया है। कुमाऊं आयुक्त ने जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर धाम में प्री बुकिंग सुविधा शुरू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डीएम और एसएसपी को तत्काल प्रस्ताव शासन भेजने के निर्देश दिए।
साथ ही क्षेत्र में संचालित हो रहे होटल, होमस्टे को नियमित करने, रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट लगवाने और वीकेंड पर प्रशासन पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा नियमित निगरानी बनाने की निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण सभागार में प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागीय अधिकारियों और पर्यटन कारोबारियो के साथ बैठक की। बैठक में बीते गांधी जयंती तीन दिन वीकेंड पर कैंची धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से लगे जाम और हुई परेशानियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
आयुक्त ने अधिकारियों और पर्यटन कारोबारियों से धाम में प्री बुकिंग सुविधा शुरू करने को लेकर सुझाव मांगे। जिस पर सभी ने एक मत होकर सहमति जताई। निर्णय लिया गया कि 20 से 25 हजार तक रोजाना श्रद्धालुओं को मंदिर में एंट्री दी जा सकती है।
उन्होंने डीएम और एसएसपी को तत्काल जिला स्तर से प्रस्ताव बनाकर शासन भेजने के निर्देश दिए। इस बीच मंदिर के भीतर एक ही प्रवेश और निकासी द्वार होने के कारण लोगों ने कभी किसी अनहोनी की आशंका जताई। जिस पर निर्णय हुआ कि मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।
आयुक्त ने मंदिर प्रबंधन को इसको लेकर तत्काल व्यवस्थाएं जुटाने को कहा। बैठक में कैंची धाम क्षेत्र में मनमाफिक कमरों का किराया, महंगे प्रसाद और सामान बिकने, टैक्सी दो पहिया वाहन से जाम की सर्वाधिक समस्या होने, मंदिर के नाम पर फर्जी इंटरनेट साइटों का निर्माण कर ठगी करने समेत अन्य मुद्दे जोर-जोर से उठे।
जिस पर आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि प्री पंजीकरण व्यवस्था को लेकर बैठक में सहमति मिली है। इसके अलावा यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई है। जल्द ही शासन से स्वीकृति मिली तो आगामी माह में प्री बुकिंग सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
