ज्याेलीकोट में पीलिया का प्रकोप: 471 की स्वास्थ्य जांच, 50 के लिए सैंपल... पांच नए मरीज भर्ती
ज्योलीकोट में जल जनित संक्रमण के प्रसार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 471 ग्रामीणों की जांच कर 50 रक्त सैंपल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित संक्रमण के प्रसार के बाद स्वास्थ्य महकमे के साथ ही जल संस्थान व पेयजल निगम रोकथाम के प्रयासों में जुटे हुए है।
स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने 471 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर 50 लोगों के रक्त सेंपल लिए, पांच नये मरीजों को भर्ती किया गया। पेयजल निगम व जल संस्थान ने घर-घर जाकर लोगों के टेंक क्लोरीनेशन कर टेंकरों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।
रविवार को क्षेत्र में सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक विशेष ओपीडी आयोजित कर मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Jeolikote Jaundice Outbreak: नैनीताल के ज्योलीकोट में 13 नए रोगी भर्ती , स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
नये मरीज मिलने का सिलसिला जारी
ज्योलीकोट व आसपास के क्षेत्र में जल जनित संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। क्षेत्र में संक्रमण से दो लोगों की मौत व तमाम रोकथाम इंतजामों के बाद भी नये मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की।
सीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि शिविरों में 390 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्येालीकोट में 81 लोगों की जांच की गई। पांच नये मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। बताया कि रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नौ से तीन बजे तक विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी।
विधायक व अधिकारियों ने निरीक्षण कर परखे इंतजाम
क्षेत्र में समस्या बन चुके जल जनित संक्रमण की रोकथाम को तमाम विभागों के जुटे हाेने के बीच विधायक सरिता आर्य, एडीएम सौरभ असवाल, सीएमओ डा. रश्मि पंत ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ज्योलीकोट, गांजा व अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में खुले में बहता सीवर: झील को खतरा, संक्रमण का डर, क्या ज्योलीकोट जैसी होगी स्थिति?
विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंतजामों का जायजा लेने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इधर जल संस्थान की ओर से पांच टैंकरों से 126 परिवारों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के साथ ही 15 स्थानों से पानी के नमूने लिए गए। पेयजल आपूर्ति से संबंधित 23 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
नौ टैंकर से पानी की आपूर्ति, नमूने जांच कोक दिल्ली भेजे
संक्रमण रोकथाम को लेकर पेयजल निगम व जल संस्थान की टीमें भी क्षेत्र में जुटी हुई है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता शशिपाल सिंह ने बताया कि नौ टेंकर से सड़ियाताल, बकरखोड़, देबुवाजाला के करीब 85 परिवारों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की गई।
इसके अलावा क्षेत्र के 41 घरों में मौजूद लोगों के व्यक्तिगत टेंकरों में क्लोरीनेशन किया गया। बस्ताल, कलसारी, देवी मंदिर, बकरखोड़, गेठिया नलकूप से पानी के नमूने लेकर जांच को श्रीराम प्रयोगशाला दिल्ली भेजे गए है।
नैनीताल में प्रयाेगशाला में पानी के नमूनों की जांच के लिए कर्मचारी की उपलब्धता है, पानी के नमूने जांच के लिए हल्द्वानी भी भेजे जाते हैं। - अनीश पिल्लई, ईई जल संस्थान।
