विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jeolikote Jaundice Outbreak: नैनीताल के ज्योलीकोट में 13 नए रोगी भर्ती , स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है, जहां लगातार निगरानी, घर-घर ...और पढ़ें

नैनीताल के ज्योलीकोट में मरीज का हालचाल लेते निदेशक स्वास्थ्य डा. अग्रवाल। सौजन्य सूवि

नैनीताल के ज्योलीकोट में मरीज का हालचाल लेते निदेशक स्वास्थ्य डा. अग्रवाल। सौजन्य सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक्टिव मोड पर हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों की ओर से लगातार निगरानी, घर-घर सर्वे, स्वास्थ्य परीक्षण, सैंपलिंग एवं उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

शुक्रवार को विभाग की टीमों ने शिविरों में 163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 98 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार 13 मरीजों को भर्ती किया गया।

जिलाधिकारी के सहयोग से उपलब्ध कराई गई रैपिड किट के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सैंपलिंग की गई। 65 ब्लड सैंपल लिए गए। पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए पानी के चार सैंपल लिए गए हैं।सचल चिकित्सा वाहन में 43 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। लोगों को ओआरएस, जिंक एवं क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में गंदे पानी का कहर: एसटीएच में 11 नए पीलिया मरीज भर्ती, एक की हालत नाजुक

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी ओपीडी सेवाएं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में साईं हॉस्पिटल हल्द्वानी के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मुकेश कुमार की ओर से ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में सिटी नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी के वरिष्ठ एमडी. फिजीशियन डॉ. जेसी. भंडारी एवं उनकी टीम की ओर से विशेष ओपीडी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में पीलिया का प्रकोप, 10 हजार में 7 हजार इलाज पर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांजा, वीरभट्टी, बेलवाखान, सरियाताल, ज्योलीकोट एवं भल्यूटी-चोपड़ा सहित प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमओ ने घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने, नियमित निगरानी रखने तथा लक्षण पाए जाने पर तत्काल उपचार एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।