पहली नवरात्रि पर नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर पहुंची जाह्नवी कपूर, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने नैनीताल में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान नयना देवी मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
HighLights
जाह्नवी कपूर ने नैनीताल के नयना देवी मंदिर में पूजा की
अभिनेत्री ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और सुंदरता की तारीफ की
जाह्नवी कपूर को देखने मंदिर में उमड़ी प्रशंसकों की भीड़
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने नयना देवी मंदिर के दर्शन किए।
मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जाह्नवी ने शिवलिंग में जल भी चढ़ाया। इस दौरान वह नैनीताल की खूबसूरती की मुरीद नजर आई। कहा कि नैनीताल का मौसम और खूबसूरत झील बेहद ही दर्शनीय है।

रविवार को जाह्नवी कपूर का दोपहर में नयना देवी मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम था। ठीक 12:45 में वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ बेहद ही सादे लिबास में पार्किंग से नंगे पैर चलकर मंदिर परिसर पहुंची। यहां उन्होंने नयना देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। जिसके बाद परिसर में भ्रमण कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया।

मंदिर प्रबंधन समिति पदाधिकारी ने उन्हें मंदिर के इतिहास और अन्य संबंधित जानकारियां दी। परिसर में पूजा अर्चना के लिए एकजुट हुए श्रद्धालुओं को जब उनके मौजूद होने की जानकारी हुई तो वह उनकी एक झलक पाने को उमड़ पड़े। करीब 15 मिनट परिसर में बिताने के बाद वह वापस लौट गई।
