विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल से विदाई पर भावुक हुए आईपीएस मंजुनाथ टीसी, 'अलविदा नहीं कहूंगा... फिर मुलाकात होगी'

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:27 AM (IST)

नैनीताल के पूर्व एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी और एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र को पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी।

एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी और आइपीएस डा. जगदीश चंद्र को विदाई दी गई। सौ. पुलिस

एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी और आइपीएस डा. जगदीश चंद्र को विदाई दी गई। सौ. पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को नैनीताल के पूर्व एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी और एसपी क्राइम/यातायात डा. जगदीश चंद्र को पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान मंजुनाथ टीसी ने कहा कि अलविदा नहीं कहूंगा, क्योंकि फिर मुलाकात होगी।

वहीं डा. जगदीश चंद्र के सरल स्वभाव, प्रभावी पुलिसिंग और यातायात प्रबंधन के प्रयासों को याद किया गया। इस दौरान डा. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि उनके लिए सबसे कठिन क्षण कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि अपनी फोर्स के किसी सदस्य को खोना या उसे संकट में देखना रहा है।

पुलिसकर्मी केवल ड्यूटी करने वाले कर्मचारी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा होते हैं। उनकी सुरक्षा और मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा रहना हमेशा प्राथमिकता रही। समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में जाम देख एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का पारा हाई, बोले- 'मुझे शर्म आती है'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।