विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इसलिए अब सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगी नेता प्रतिपक्ष हृदयेश

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 02 Jan 2018 03:55 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2018 11:00 PM (IST)

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि अगर इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वो ये कदम उठाएंगी।

...तो इसलिए अब सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगी नेता प्रतिपक्ष हृदयेश
...तो इसलिए अब सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगी नेता प्रतिपक्ष हृदयेश

हल्द्वानी, [जेएनएन]: गौलापार में इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निर्माण कार्य रोकने के मामले में अब प्रदेश सरकार और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश आमने-सामने हैं। बुद्ध पार्क में बस अड्डा संघर्ष समिति के धरना-प्रदर्शन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तो वो 30 जनवरी को गौलापार बस अड्डा स्थल पर वह भूख हड़ताल शुरू करेंगी। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोग बस अड्डा निर्माण के लिए जनांदोलन करने को तैयार रहें। 30 जनवरी के बाद जेल भरो आंदोलन होगा और मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि गौलापार में साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, 2600 पेड़ काटे गए हैं। अब अगर विकास कार्यों में सरकार अवरोध पैदा करेगी तो सरकार को झुकना होगा। 

वहीं दूसरी ओर बस अड्डे के लिए नवीन मंडी हल्द्वानी को शिफ्ट करने के कृषि मंत्री के बयान के बाद आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन ने आंदोलन का ऐलान किया। एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन कार्की ने कहा कि 44 एकड़ में मंडी बनी है, जिसमें 400 दुकानें हैं। 1975 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने मंडी परिसर का शिलान्यास किया था। 1982 में यहां करोबार शुरू हुआ। ऐसे में मंडी को शिफ्ट करने का बयान हास्यपद है। उन्होंने कहा कि मंडी शिफ्ट करने का व्यापारियों की ओर से विरोध किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एकजुट उक्रांद की सियासी डगर नहीं है आसान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के किसानों के लिए 2600 करोड़ की परियोजना जल्द 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: भाजपा के हर दांव पर कांग्रेस की निगाह