विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के किसानों के लिए 2600 करोड़ की परियोजना जल्द

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 01 Jan 2018 01:46 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2018 08:55 PM (IST)

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में किसानों के लिए 2600 करोड़ रुपये की परियोजना जल्द शुरू करने जा रही है।

उत्तराखंड के किसानों के लिए 2600 करोड़ की परियोजना जल्द
उत्तराखंड के किसानों के लिए 2600 करोड़ की परियोजना जल्द

हरिद्वार, [जेएनएन]: केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने कहा कि आजादी के बाद भी किसान वहीं का वहीं खड़ा है। आज भी उसके हालात पहले जैसे ही हैं। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर समृद्ध बनने की अपील की। कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में किसानों के लिए 2600 करोड़ रुपये की परियोजना जल्द शुरू करने जा रही है।

रविवार को हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री राधा मोहन ने कहा कि राज्य सरकार ने सहकारिता के जरिये  किसानों के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से एक लाख से अधिक किसानों को सस्ती दरों पर फसली ऋण दिया है। 

उन्होंने कहा कि अब राज्य के किसानों का सहकारिता में सतत विकास करने के लिए 2600 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) राज्य सरकार की ओर तैयारी की गई है। इसमें कृषि कार्य के लिए 630 करोड़ रुपये, डेयरी विकास पर सौ करोड़, रेशम पर 52 करोड़ और बुनकर आदि पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना का शुभारंभ फरवरी अथवा मार्च में किया जाएगा। 

परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड से हो रहे पलायन को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी। परियोजना राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: भाजपा के हर दांव पर कांग्रेस की निगाह

यह भी पढ़ें: खेल मंत्री के बयान पर कांग्रेस का तंज, सबूत हैं तो देर किस बात की