बीते वर्ष के मुकाबले माल लदान से इज्जतनगर मंडल की आय करीब 12 फीसद बढ़ी
यात्रियों के लिए सरल और सुगम रेलयात्रा माल लदान और ढुलान में भी लोकप्रिय हो रही है। इसका असर मालगाड़ी से होने वाली सालाना आय में साफ तौर पर देखा जा सकता है। इज्जतनगर मंडल में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार आय में 11.8 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की है।
हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : यात्रियों के लिए सरल और सुगम रेलयात्रा माल लदान और ढुलान में भी लोकप्रिय हो रही है। इसका असर मालगाड़ी से होने वाली सालाना आय में साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्थिति यह है कि इज्जतनगर मंडल में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार आय में 11.8 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
माल के परिवहन के लिए पूर्व में उद्यमियों का विश्वास आनरोड ढुलान पर ज्यादा रहा है। तेज गति से माल को लक्ष्य तक पहुंचाने में ट्रक आदि वाहनों को लोग वरीयता देते रहे हैं। इसके चलते रेलवे की माल परिवहन की आय पर पूर्व में कोई खास असर नहीं दिखाई दिया, मगर इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हाल के वर्षों में रेलवे की सेवा पर लोगों का भरोसा ज्यादा बढ़ा है।
मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट टीम के जरिए विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूॢत देश भर में फैले गंतव्य तक ले जाने को प्रतिबद्ध है। इसमें हाल के वर्ष में मंडल को विभिन्न वस्तुओं का लदान रेल परिवहन सुविधा की ओर आकॢषत करने में बड़ी सफलता मिली है।
जनवरी तक 148.88 करोड़ की आय
इज्जतनगर मंडल को वर्ष, 2020-21 के माह जनवरी के अंत तक 1.113 लाख टन माल लदान करने में सफलता मिली, जो विगत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14.3 प्रतिशत अधिक है। माल लदान से आय में भी मंडल को वृद्धि प्राप्त हुई है। जनवरी 2021 के अंत तक मंडल को माल लदान से 148.88 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष के जनवरी तक हुई आय की तुलना में 11.8 प्रतिशत अधिक है। इसमें इज्जतनगर मंडल ने वर्ष भर में कुल 746 रेकों का लदान किया है।