Video: पिथौरागढ़ में दरका भारी भरकम पहाड़, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो, काली नदी का प्रवाह भी रुका
mountains cracked in Pithoragarh मौसम विभाग ने फिर दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जो सही होती दिख रही है। पहाड़ पर बीती रात से बारिश हो रही है। इसके कारण पिथौरागढ़ में तंपा मंदिर के पास पहाड़ दरक गया है।
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : Mountains cracked in Pithoragarh :मौसम विभाग ने फिर दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो सही होती दिख रही है। पहाड़ पर बीती रात से बारिश हो रही है। जिसके कारण कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग यानि चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी है। तवाघाट से गर्बाधार के बीच मलघाट पर कई बार भूस्खलन हो चुका है।
मौसम विभाग ने फिर दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो सही होती दिख रही है। पहाड़ पर बीती रात से बारिश हो रही है। इसके कारण पिथौरागढ़ में तंपा मंदिर के पास पहाड़ दरक गया है। pic.twitter.com/SDjpIj5sEe
— Rajesh Verma (@rajeashverma) September 24, 2022
10 मिनट तक थम गया काली नदी का प्रवाह
शुक्रवार से गर्बाधार और तंपा मंदिर के पास पहाड़ी दरक रही है। लखनपुर से लगभग दो किमी आगे तंपा मंदिर के पास पूर्वान्ह से ही पहाड़ी दरकने लगी थी। दिन में विशाल चट्टानें दरक कर काली नदी में गिर गई। भारी मलबे से लगभग दस मिनट तक काली नदी का प्रवाह थम गया था। हालांकि तीव्र वेग होने से काली नदी जल्द सामान्य रूप से बहने लगी। यदि अधिक समय तक प्रवाह थमता तो खतरा पैदा हो जाता।
ये भी पढ़ें : पहाड़ों पर रातभर बारिश, चंपावत-टनकपुर हाईवे पर भरभराकर गिरे बोल्डर, यातायात ठप, कैलास मानसरोवर मार्ग भी बंद
50 से अधिक लोग और कई वाहन फंसे
इस आपदा के कारण शनिवार को दूसरे दिन भी मार्ग बंद हैं। आदि कैलास यात्रा पर गए 50 से अधिक लोग समेत दर्जनों वाहन भी मार्ग में फंसे हैं। आज भी इसके रास्ते के खुलने के आसार नहीं है। मौसम अगर सही हुआ तो रविवार तक यह रास्ता खुलने के आसार बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें :