हरेला पर्व पर शिप्रा नदी के पुनरुद्धार के लिए कुछ इस तरह से चलाया अभियान
नैनीताल जिले के गरमपानी में हरेला पर्व पर शिप्रा नदी के पुनरुद्धान के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी के किनारे पौध रोपण किया गया।
गरमपानी, [जेएनएन]: हरेला पर्व पर उत्तरवाहिनी शिप्रा के पुनरुद्धार को पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विनीत कुमार ने ग्रामीणों से नदी को बचाने और स्वच्छ रखने के लिए समय-समय पर अभियान चलाने का आह्वान भी किया।
अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित भवाली गांव में सीडीओ विनीत कुमार ने उत्तरवाहिनी शिप्रा के पुनरुद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ नदी किनारे बांज का पौधा लगाकर किया। उन्होंने ग्रामीणों से नदी को साफ रखने और बरसाती सीजन में अधिक से अधिक पौध रोपण करने की बात कही। इस दौरान जामुन गरुड़, बांज, आंवला आदि के सैकड़ों पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में डीडीओ रमा गोस्वामी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हिमाली जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सामंत, बीडीओ राजेंद्र राम आर्य, पशु चिकित्साधिकारी गरिमा बिष्ट, ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट, नवीन जोशी, बाल कृष्ण, संगीता आर्य, फिरोज अहमद, पंकज त्रिपाठी, भास्कर पांडे, एलडी आर्य, लीलाधर आर्य आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: हरेला पर्व पर पौध रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
यह भी पढ़ें: धरती और आकाश के विवाह का प्रतीक है हरेला पर्व
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में पांच वर्ष बाद भी तीन कुंडों को नहीं खोज पाई सरकार