Move to Jagran APP

हल्द्वानी में हाई कोर्ट बनने के निर्णय से हर चेहरे पर खुशी, अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने बताया स्वागत योग्य कदम

Nainital High Court Shifting हाई कोर्ट शिफ्टिंग की चर्चा पर बुधवार को कैबिनेट ने विराम लगा दिया। हाई कोर्ट अब नैनीताल की जगह हल्द्वानी में होगा। इसे गौलापार में बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Wed, 16 Nov 2022 09:30 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 09:30 PM (IST)
जनप्रितिनिधयों ने भी इसे लोकहित का निर्णय करार दिया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Nainital High Court Shifting: गौलापार क्षेत्र जहां वीरानी छाई रहती थी, वहीं, अब इस क्षेत्र में रौनक रहेगी। चहलपहल रहेगी। ऐसा इसलिए कि इस क्षेत्र में राज्य सरकार ने हाई कोर्ट बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार को जब कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई, तो हर वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां अधिवक्ताओं से लेकर व्यापारियों ने इसे वादकारियों के हित में स्वागत योग्य कदम बताया है, वहीं जनप्रितिनिधयों ने भी इसे लोकहित का निर्णय करार दिया है।

loksabha election banner

देखें इस फैसले पर किसने क्या कहा

यह उत्तराखंड की आम जनता की जीत है। हल्द्वानी बार इस मुद्दे का समर्थन करने के लिए सभी का धन्यवाद करता है। हल्द्वानी पूरे राज्य के लिए सुलभ जगह है। इस निर्णय से सभी को लाभ होगा।

- विनीत परिहार, सचिव हल्द्वानी बार एसोसिसएशन

हाई कोर्ट को जिस उत्तराखंडियत की मूल भावना से नैनीताल में स्थापित किया गया था, अब वहां पर विस्तार की जगह नहीं है। इसलिए नैनीताल जिले के ही हल्द्वानी में हाई कोर्ट का बनना सभी के हित में है।

- गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी बार एसोसिएशन

वादकारियों का हित हमेशा सर्वोच्च होता है। इसी मंशा को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी में हाई कोर्ट शिफ्ट करना उचित है। इससे सस्ता व सुलभ न्याय की अवधारणा भी पूरी होती है। यह कदम स्वागतयोग्य है।

- कुंवर नृपेंद्र सिंह रौतेला, अधिवक्ता

हल्द्वानी में सभी तरह की सुविधाएं हैं। बस सेवा से लेकर रेल व हवाई सेवा भी उपलब्ध है। लोगों को सस्ते होटल व अन्य सुविधाएं भी सहजता से उपलब्ध हो जाती हैं। इसलिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का यह निर्णय सराहनीय है।

-बहादुर सिंह नगदली, अधिवक्ता

धामी सरकार का हाई कोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करना दूरगामी निर्णय है। इससे जहां आम जन को लाभ होगा, वहीं नैनीताल में दबाव भी कम होगा। पर्यटकों के लिए भी बेहतर रहेगा। इस निर्णय का स्वागत किया जाता है।

-प्रदीप लोहनी, अधिवक्ता

यह भी पढ़ें : हल्द्वानी शिफ्ट होते पर जानें क्या होगा नैनीताल हाई कोर्ट के भवन का, दिलचस्प है इस अनूठे भवन के बनने की कहानी 

धामी सरकार का निर्णय सराहनीय है। हल्द्वानी में हाई कोर्ट बनने से से क्षेत्र का भी विकास होगा।लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही नैनीताल में भी पर्यटन का विस्तार संभव होगा। उम्मीद है कि जल्द ही इसका लाभ मिलने लगेगा।

- मेजर (रि.) बीएस राैतेला

सरकार का यह निर्णय दूरगामी है। इस निर्णय की सराहना की जानी चाहिए। हल्द्वानी में हाई कोर्ट बनने से सबसे अधिक लाभ गरीब लोगों को होगा। क्योंकि यहां पर आवागमन की हर तरह की सुविधा आसानी से उपलब्ध हैं।

- मेजर जनरल (रि.) आइजेएस बोरा

हाई कोर्ट हल्द्वानी स्थानांतरित करने का स्वागत करते हैं। नैनीताल पर्यटन नगरी है। इससे हल्द्वानी में भी व्यापार गतिविधियां बढ़ेंगी। अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

- नवीन वर्मा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल

व्यापारी कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हैं। इससे नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित रहेगी। पर्यटकों को सुविधा होगी। शहर में व्यापार की संभावनाओं का भी विस्तार होगा।

-वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

इससे हल्द्वानी से लेकर नैनीताल का यातायात सुधरेगा। भीड़ बढऩे से नैनीताल जाने पर अक्सर पाबंदियां लग जाती हैं। हल्द्वानी में भी हर तरह के कारोबार को गति मिलेगी। निर्णय लाभदायक है।

-अमर अधिकारी, प्रबंध निदेशक, अमरदीप होटल

हाई कोर्ट का निरंतर विकास को देखते हुए इसे हल्द्वानी शिफ्ट करना लोकहित में है।हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। पर्यटन नगरी की तुलना हल्द्वानी में आवागमन व रहना-खाना सस्ता होगा। धामी कैबिनेट का निर्णय जनहित में है।

-बंशीधर भगत, विधायक कालाढूंगी

उच्च न्यायालय हल्द्वानी शिफ्ट करने की प्रक्रिया बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। देर आए दुरुस्त आए। नैनीताल की भौगोलिक स्थिति उच्च न्यायालय के अनुकूल स्थापित नहीं हो पा रही थी।

-समित टिक्कू, हल्द्वानी प्रभारी आम आदमी पार्टी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.