विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में रातोंरात बनी सड़क की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जनता में आक्रोश

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:41 AM (IST)

हल्द्वानी में रात में बनी सड़क सुबह तक खराब हो गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए ...और पढ़ें

HighLights

  1. रात में बनी हल्द्वानी की सड़क सुबह खराब हुई।

  2. डामर-बजरी अलग होने से गुणवत्ता पर सवाल।

  3. स्थानीय लोगों ने जांच और कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के दावों की पोल नवाबी रोड से जुड़ी एक लिंक मार्ग ने खोल दी है। कलावती कालोनी क्षेत्र में रात में सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन सुबह तक डामर और बजरी दोनों अलग हो चुके थे। बजरी फैलने के कारण दुपहिया चालकों को रपटने का खतरा है। स्थानीय लोगों के साथ ही समाजसेवियों ने भी निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं। कहा कि लंबे समय बाद सड़क की मरम्मत की गई थी। लेकिन 24 घंटे बीतने सेे पहले फिर वही हाल हो चुका है।

शहरी क्षेत्र में आतंरिक सड़कों की जिम्मेदारी निगम के पास है। मानसून के बाद हुए सर्वे में पता चला कि करीब 70 किमी हिस्से को गड्ढामुक्त करने के लिए पैचवर्क की जरूरत है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से एक करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद टुकड़ों में काम शुरू किया गया। बुधवार रात निगम ने कलावती कालोनी में सड़क का निर्माण किया था।

मगर गुरुवार दोपहर तक डामर और बजरी अलग हो गई। शाम को मौके से गुजर रहे समाजसेवी विशाल वर्मा ने बदहाली का वीडियो बना इंटरनेट पर प्रचारित कर दिया। कहा कि शहर की अधिकांश सड़कें लंबे समय से खुदी पड़ी है। जब मरम्मत की बारी आई तो गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। मामले में कमिश्नर व डीएम से जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई है।

डामर-गिट्टी की पौन इंची परत बिछाई गई
कलावती कालोनी में 20 एमएम गिट्टी में डामर का मिश्रण कर गड्ढों को पाटने के लिए पौन इंची ऊंची परत बिछाई गई थी। इसे बिटुमिन क्रंक्रीट कहा जाता है। सहायक अभियंता नवल नौटियाल के अनुसार काम के बाद वाहनों का संचालन बंद नहीं होने से ऐसा हुआ होगा। निरीक्षण के बाद सड़क को ठीक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पढ़ाई, सड़क और खेल के लिए धामी सरकार ने दिए 130 करोड़ रुपये, सड़क और नाली निर्माण के लिए धनराशि जारी

निर्माण में जुटे दो लोगों को आटो ने मारी टक्कर
आरटीओ रोड क्षेत्र में पैचवर्क के दौरान तेज रफ्तार आटो ने दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोट भी पहुंची है। निगम के अनुसार घायलों को एसटीएच लाया गया था। जहां एक्सरे व अन्य जांच करवाई गई। फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक है।

यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर पर बिजली की खपत कैसे करें कंट्रोल? मोबाइल ऐप करेगा मदद