विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में तीन छात्र चिह्नित, जांच जारी

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:13 AM (GMT+05:30)

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में एमबीबीएस छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट के मामले में जांच जारी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज, हल्द्वानी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र के साथ मारपीट और रैगिंग मामले में जांच जारी है।

छात्र की ईमेल से मिली शिकायत के बाद कालेज प्रबंधन ने तीन संदिग्ध छात्रों को चिह्नित कर उनसे पूछताछ की है। तीनों सीनियर छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। अब मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कालेज प्रबंधन ने पीड़ित छात्र व शिकायतकर्ता पिता को पत्र भेजकर बुलाया है।

छात्र के पिता ने ईमेल के माध्यम से कालेज में दर्ज कराई शिकायत 

कालेज प्रबंधन के अनुसार, द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने आरोप लगाया है कि वार्षिकोत्सव 'क्रीसेंडो' की तैयारियों के दौरान तृतीय वर्ष के छात्रों ने उसके साथ मारपीट और रैगिंग की। यह शिकायत छात्र के पिता ने ईमेल के माध्यम से कालेज में दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, मारपीट के कारण छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता की शिकायत के बाद कालेज प्रशासन और एंटी-रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि शुरुआती जांच में मारपीट या रैगिंग की पुष्टि नहीं हुई थी।

मामले में छात्र ने शुक्रवार को एक और मेल भेजकर तीन सीनियर छात्रों के नाम कालेज प्रबंधन को बताए। इसी आधार पर प्रारंभिक जांच में तीनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़ित छात्र अभी कालेज में नहीं है। बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

पीड़ित छात्र और उनके पिता की ओर से मेल पर मिली शिकायत के अनुसार जांच शुरू की है। तीन छात्रों से पूछताछ कर बयान लिए हैं। कालेज प्रबंधन की ओर से छात्र के पिता को पत्र भेजकर बुलाया गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- डा. अजय आर्या, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में छात्र से मारपीट और रैगिंग की शिकायत, 30 से ज्यादा छात्रों से पूछताछ... अब पिता को बुलाया

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का शिकार जम्मू-कश्मीर का छात्र, एडमिशन के अगले ही दिन ही लौटा घर