मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना: एक प्लांट पर लगाया 01 करोड़, 75 लाख का मिला लोन, अब हर महीने 60 हजार की कमाई
हल्दूचौड़ के पारस सिजवाली नौकरी के साथ अपने खेत में सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर हर महीने 60 हजार रुपये कमा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्दूचौड़ के ढुंगरपुर गांव में रहने वाले पारस ने घर बैठे नौकरी के साथ ही तीन बीघा खेत में 200 किलोवाट का सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाया है। प्रतिदिन 1000 से 1200 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे प्रत्येक माह 60 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं। इनसे प्रेरित होकर रामपुर रोड, बैलपड़ाव व चोरगलिया में छह लोगों ने पावर प्लांट स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत जिले में 3500 किलोवाट के 21 सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाए हैं। इसमें से हल्दूचौड़ के अमर सिंह (पिता) व पारस सिजवली (बेटे) ने छह बीघा भूमि में 200-200 किलोवाट के दो सोलर प्लांट स्थापित किए हैं। पारस सिजवली ने बताया कि वर्ष 2023 में पिता अमर सिंह गुजरात घूमने गए थे, वहां उन्होंने खेतों व खाली भूमि में सोलर पावर प्लांट लगा देखा।
इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने स्वरोजगार योजना के तहत 25 प्रतिशत अनुदान में पावर प्लांट लगाया। जिसमें उन्होंने एक पावर प्लांट के लिए 25 लाख रुपये दिए। बाकि 75 लाख रुपये बैंक से लोन मिला। कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से उन्हें प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये खाते में दिए जा रहे हैं।
बताया कि पहले खेत में धान, गेहूं की फसल उगाई जाती थी। लेकिन खेती-किसानी में अच्छी आमदनी नहीं होने पर खुद की छह बीघा भूमि में दो सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाए हैं। इससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है।
उरेडा में एक साल से नहीं लिए जा रहे आवेदन
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का क्रेज लोगों में काफी है। लेकिन शासन की ओर से ही उरेडा से आवेदन लेने के लिए मना कर दिया है। इस वजह से जिले में सिर्फ 21 प्लांट स्थापित किए गए हैं। कर्मचारियों के मुताबिक जिले का टारगेट पूरा हो गया है। जल्द ही दूसरे चरण की योजना शुरू होने वाली है। जिसमें आवेदन लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में जिले में हमने 21 प्लांट स्थापित किए हैं। जो हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, लामाचौड़, भीमताल, आनंदपुर, गुसाईंपुर आदि में लगाए गए हैं। एक साल से इस योजना में आवेदन लेना बंद कर दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आवेदन लिए जाएंगे।
-चांदनी बंसल, परियोजना प्रबंधक, उरेडाइन 21 पावर प्लांटों से ऊर्जा निगम को प्रति माह आठ लाख यूनिट बिजली मिल रही है। इससे सौर ऊर्जा का अच्छा इस्तेमाल किया जा रहा है।
-रवि रजौरिया, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
यह भी पढ़ें- सौर ऊर्जा से बिजली लेने वालों को राहत, ट्रांसमिशन बिलिंग शुल्क खत्म
यह भी पढ़ें- सोलर पावर से रोशन हुआ उत्तर मध्य रेलवे, सौर ऊर्जा से घटाई 10 हजार टन जहरीली गैस; बचाए 7.7 करोड़ रुपये
