LPG Crisis के बीच पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी, टंकी फुल करवा रहे लोग
हल्द्वानी में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में 15% की वृद्धि हुई है। लोग ...और पढ़ें

लोग अपनी गाड़ियों की टंकी पूरी भरवा रहे हैं। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शहर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने का प्रभाव पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी आंशिक रूप से देखने को मिल रहा है। अमूमन एक से दो लीटर पेट्रोल भरवाने वाले तमाम लोग वाहन की टंकी फुल करवा रहे हैं। इसके चलते शहर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि शहर में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन आयल के 80 पेट्रोल पंप हैं। इनके माध्यम से शहर में प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति होती है। अभी शहर को पर्याप्त आपूर्ति मिल रही है, स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
पेट्रोल पंपों पर अभी भीड़ या कतार भी नहीं दिखाई दे रही है, लेकिन लोगों ने पेट्रोल की खरीद बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि अब कई लोग टंकी पूरी भरवा रहे हैं। यही वजह है कि बिक्री में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, ईंधन की कोई कमी नहीं है।
