LPG Crisis News: पटना में गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर दबाव, कई एजेंसियों में हजारों का बैकलॉग
राजधानी पटना में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर भारी दबाव है। 8 मार्च तक की रिपोर्ट के अनुसार, शहर ...और पढ़ें

पटना में गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर दबाव, कई एजेंसियों में हजारों का बैकलॉग (PTI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डॉ. नलिनी रंजन, पटना। राजधानी पटना में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर दबाव बढ़ता दिख रहा है। आठ मार्च तक की बैकलॉग रिपोर्ट के अनुसार, शहर और आसपास की कई प्रमुख गैस एजेंसियों में सैकड़ों से लेकर हजारों तक सिलेंडर की बुकिंग लंबित है। कई जगह उपभोक्ताओं को पांच से दस दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक बैकलॉग शहीद गणेश इंडेन एजेंसी में दर्ज किया गया है। यहां कुल 3837 सिलेंडर की रिफिल लंबित है। इनमें से 1403 बुकिंग पांच से दस दिन पुरानी हैं, जबकि 477 उपभोक्ताओं को 10 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
इसी तरह, अखंड ज्योति इंडेन में करीब 2297, पुनित नयन एंटरप्राइजेज में 2070, योगी इंडेन सेवा में 1980 और मगध एंटरप्राइजेज में 1646 सिलेंडर का बैकलॉग दर्ज किया गया है। कई अन्य एजेंसियों में भी लंबित बुकिंग की संख्या हजार के आसपास पहुंच गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, जहानाबाद गैस सर्विस में लगभग 1700, साई स्नेह इंडेन में 1315, इंद्रा प्रभा एंटरप्राइजेज में 1212 और प्रसाद इंडेन सर्विस में 1216 सिलेंडर की आपूर्ति लंबित है। कई एजेंसियों में बैकलॉग एजिंग भी चिंताजनक है।
उदाहरण के तौर पर मगध एंटरप्राइजेज में 674 बुकिंग पांच से दस दिन पुरानी हैं, जबकि यूनाइटेड एंटरप्राइजेज में 355 और सेफवे गैस एजेंसी में 338 बुकिंग इसी श्रेणी में दर्ज की गई हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि मांग अधिक होने और आपूर्ति के अंतर के कारण कभी-कभी बैकलॉग बढ़ जाता है, जिसे जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को संतुलित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को और अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।
