विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर गहराया आर्थिक संकट

Published: Thu, 12 Mar 2026 09:10 AM (IST)

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना ...और पढ़ें

कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से देहरादून में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट. Concept

कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से देहरादून में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट. Concept

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से देहरादून में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय में होटल-रेस्टोरेंट से जुड़े पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो रही है। कई व्यवसायियों ने आशंका जताई कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उन्हें अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद करने की नौबत आ सकती है।

बैठक में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य पंकज मैसोंन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनसे फोन पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। फोन पर हुई बातचीत में पंकज मैसोंन ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से अपील की कि फिलहाल कम से कम गैस का उपयोग करने का प्रयास करें और जहां संभव हो वहां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करें।

उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि दो-तीन दिनों में स्थिति सामान्य नहीं होती है तो व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए वार्ता करेगा। व्यापार मंडल के युवा महामंत्री दिव्य सेठी ने बताया कि व्यापारियों की इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- LPG Price Hike: रसोई पर मिडिल ईस्ट जंग की मार! यूपी में बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानें नया रेट 

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: कमर्शियल गैस सिलेंडर के घटे दाम, इतने रुपये हुआ सस्ता; घरेलू एलपीजी की कीमतों में बदलाव हुआ या नहीं?