विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंकों से 10 के नए नोट गायब, बाजार में 1300 रुपये तक बिक रही एक हजार रुपये की गड्डी

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:28 PM (IST)

हल्द्वानी में सहालग के बीच 10 रुपये के नए नोटों की किल्लत ने विवाह वाले परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सहालग की रौनक के बीच छोटे और नए नोटों, खासकर 10 रुपये के नोटों की गड्डियों की किल्लत ने विवाह वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पहले जहां शादी का कार्ड दिखाने पर बैंकों से आसानी से नए नोटों की गड्डियां मिल जाती थीं, वहीं अब सिफारिश के बावजूद बैंक हाथ खड़े कर रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि जो नोट बैंकों में खत्म बताए जा रहे हैं, वे बाजार में बिचौलियों के पास भारी प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। बाजार में एक हजार रुपये मूल्य की 10 रुपये के नोटों की गड्डी 1200 से 1300 रुपये तक में बेची जा रही है। नोटों की इस किल्लत से आम लोगों में भारी नाराजगी है।

विवाह वाले परिवारों का कहना है कि शगुन और नेग के लिए नए नोटों की जरूरत होती है, लेकिन बैंकों के चक्कर काटने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को बिचौलियों से महंगे दामों पर गड्डियां खरीदनी पड़ रही हैं।

मुनाफे का गणित और उठते सवाल

एक अनुमान के अनुसार यदि जिले में शादी के एक सीजन में औसतन 100 शादियां होती हैं और हर परिवार बिचौलियों से औसतन पांच गड्डियां भी खरीदता है, तो एक गड्डी पर 300 रुपये के मुनाफे के हिसाब से एक परिवार से 1500 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। इस तरह केवल 100 शादियों में ही बिचौलिये करीब 1.50 लाख रुपये तक का अवैध मुनाफा कमा रहे हैं।

बैंकों में छोटे और नए नोटों की उपलब्धता सीधे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से होने वाली करेंसी चेस्ट की आपूर्ति पर निर्भर करती है। फिलहाल हमारे पास इस तरह की शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। - अमित वाजपेयी, एलडीएम नैनीताल

यह भी पढ़ें- बिहार में 10-20 के नोट गिनने में अटका दूल्हा, दुल्हन ने भरी पंचायत में विदाई से किया इनकार; खाली हाथ लौटी बरात

यह भी पढ़ें- सोने के दाम गिरने से बढ़ी गोल्ड लोन लेने वालों की टेंशन! बैंक भेज रहे नोटिस, जानें क्या है बचने का तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।