हनुमान अंश के फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे ने लालकुआं के अवंतिका मंदिर में की पूजा अर्चना
फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे लालकुआं के मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में मां शीतला देवी मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में ...और पढ़ें
-1794669138246_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, लालकुआं (नैनीताल)। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में आयोजित मां शीतला देवी मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शनिवार को फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे पहुंचे। उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं सांसद अजय भट्ट ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान अभिनेता गुलशन पांडे के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ रही। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे ने हाल ही में फिल्म 'हनुमान अंश' सहित वांटेड, पीके, बादशाहो, द कारगिल गर्ल और मांझी जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
यहां मुख्य पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, मंदिर अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नंदन सिंह राणा, सभासद धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, मुख्य यजमान रविंदर यादव, कमलेश यादव आदि रहे।