उत्तराखंड में बढ़ी चुनावी हलचल, कमला आर्या ने नैनीताल विधानसभा सीट पर जताई दावेदारी
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला आर्या ने नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

कमला आर्या ने नैनीताल विधानसभा सीट पर जताई दावेदारी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला आर्या ने नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
गुरुवार को नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वह 1995 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी में कई दायित्व निभाने के बाद अब विधानसभा चुनाव लड़कर जनता की सेवा करना चाहती हैं।
2022 और 2017 में भी उन्होंने इस सीट से दावेदारी की थी, लेकिन मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों की सुस्ती से जनता उपेक्षित महसूस कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी, उसे वह पूरा समर्थन देंगी।