विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रॉड कर एटीएम से करोड़ों पार करने वाले जेल में बंद 15 हैकर्स पर लगा गैंगस्टर nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 17 Feb 2020 05:00 PM (IST)

यूपी कानपुर से आकर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में एटीएम मशीन में एटीएम क्‍लोनिंग डिवाइस लगाकर करोड़ों पार करने वाले 15 हैकर्स को गैंगस्टर में निरुद्ध कर दिया गया है।

फ्रॉड कर एटीएम से करोड़ों पार करने वाले जेल में बंद 15 हैकर्स पर लगा गैंगस्टर nainital news
फ्रॉड कर एटीएम से करोड़ों पार करने वाले जेल में बंद 15 हैकर्स पर लगा गैंगस्टर nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : यूपी, कानपुर से आकर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में एटीएम मशीन में एटीएम क्‍लोनिंग डिवाइस लगाकर करोड़ों पार करने वाले 15 हैकर्स को गैंगस्टर में निरुद्ध कर दिया गया है। फिलहाल सभी आरोपित जेल में हैं। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि 15 सितंबर को पुलिस ने ब्लॉक रोड पर कार सवार पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनसे अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चकेरी, जिला कानपुर, यूपी से अपने साथियों के साथ रुद्रपुर आए हैं। साथ ही एटीएम मशीन हैक कर रुपये उड़ा लेते हैं।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्‍य आरोपितों को काशीपुर रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम किशन कश्यप, रविकांत यादव, राहुल कनौजिया, जीतू यादव, रवि कुमार, आशीष उर्फ अमन, रोहित कश्यप, शिव तिवारी बताया था। बाद में पुलिस ने गिरोह से जुड़े सात सदस्य कुलदीप पाल, मोहित कुमार कन्‍नौजिया, अनूप कुमार, सत्यार्थ मिश्रा, प्रभात द्विवेदी, मनीष कुमार, निखिल चौबे को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इधर, सोमवार को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार सभी एटीएम मशीन हैकर्स को गैंगस्टर में निरुद्ध कर दिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि गिरोह ने उत्तराखंड के कई जिलों में एटीएम मशीन हैक कर करोड़ों रुपये पार किए थे। सभी को गैंगस्टर में निरुद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाला मामले में यूपी के छह काॅलेजों के खिलाफ मिले साक्ष्य, भेजी रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें : देहरादून की तर्ज पर चारधाम के लिए हल्द्वानी से भी शुरू हो हवाई यात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।