नया पद मिलने से गदगद गजराज बिष्ट ने युवाओं को दी ये सीख
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट को उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर में भव्य स्वागत किया गया।
हल्द्वानी, जेएनएन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट को उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को ईमानदारी व धैर्य के साथ राजनीति करने की सीख दी और अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि कई बार महत्वपूर्ण पद मिलने पर मेरे गले में माला डाली गई, लेकिन 15 मिनट बाद ही निकाल दी गई। राजनीति में ऐसा होता है।
बुधवार को स्वागत समारोह के बाद कुमाऊं संभाग कार्यालय में उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा, वह किसानों की पीड़ा को समझते हैं। इसके लिए गांव-गांव जाएंगे और किसानों से रूबरू होकर समस्याएं सुनेंगे। समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बधाई दी और कहा कि वह जनआकांक्षाओं की उम्मीदों पर खतरा उतरेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विजय मनराल व संचालन जिला महामंत्री चंदन बिष्ट ने किया। इससे पहले चारों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कठघरिया चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां से गजराज का खैरमकदम कर उन्हें खुली जीप में ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, पीलीकोठी, मुखानी होते हुए पार्टी कार्यालय तक लाए।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल डब्बू, प्रकाश हर्बोला, सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी, प्रकाश रावत, दिनेश आर्य, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मजहर नईम नवाब, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट, मंडल अध्यक्ष संजय दुम्का, प्रताप बोहरा, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पुष्कर कत्यूरा, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, भुवन भंडारी, मनोज शाह, भुवन जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, राहुल झिंगरन, धु्रव रौतेला, प्रमोद बोरा, चतुर बोरा, जगदीश बिष्ट, सुरेंद्र नगदली आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : साल भर से ठप पड़े हैं शहर के विकास कार्य, मेयर साहब कब शुरू होंगे काम