विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पहली बार महिला जिलाधिकारी तैनात, बागेश्वर में भी महिला डीएम, देखें किसे मिली कमान

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Published: Sat, 29 Oct 2022 08:02 AM (IST)

आईएएस रीना जोशी (IAS Reena Joshi) पिथौरागढ़ की डीएम बनाई गई हैं। वह सीमांत जिले की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी। ...और पढ़ें

सीमांत जिले पिथौरागढ़ को पहली बार महिला जिलााधिकारी मिली है।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ को पहली बार महिला जिलााधिकारी मिली है।

जागरण टीम, हल्द्वानी : उत्तराखंड सरकार ने तीन जिलों के डीएम बदल दिए हैं। इनमें कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर के डीएम भी शामिल है। पिथाैरागढ़ के सीडीओ का भी तबादला कर दिया गया है। शासन की आेर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, सीमांत जिले पिथौरागढ़ को पहली बार महिला जिलााधिकारी मिली है। इससे पहले जिले में कोई भी महिला जिलाधिकारी की तैनाती नहीं की गई थी।

रीना जोशी को मिली है जिम्मेदारी

रीना जोशी (IAS Reena Joshi) पिथौरागढ़ की डीएम बनाई गई हैं। वह सीमांत जिले की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी। त्रिकोणात्मक सीमा पर स्थित जिले की व्यवस्था पहली बार महिला जिलाधिकारी के जिम्मे होगी। रीना जोशी अभी तक बागेश्वर जिले की डीएम थीं। पिथौरागढ़ में अभी तक दो महिला मुख्य विकास अधिकारी रही हैं। जिसमें सबसे पहली जिले में महिला सीडीओ वंदना थी। जो पिथौरागढ़ से प्रोन्नत होकर अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनी।

अनुराधा पाल होंगी बागेश्वर की डीएम

दूसरी सीडीओ अनुराधा पाल (IAS Anuradha Pal) हैं जो अभी तक पिथौरागढ़ में ही तैनात थी। नई तबादला सूची में इनका भी नाम है। इन्हें पिथौरागढ़ सीडीओ पद से स्थानांतरित करते हुए बागेश्वर जिले के डीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों महिला मुख्य विकास अधिकारी सीमांत में अपने कार्यों के चलते जनप्रिय रही हैं। अब पहली बार एक महिला जिलाधिकारी जिले की कमान संभालने वाली हैं।

पाैड़ी के डीएम बने आशीष कुमार चौहान

वहीं पिथौरागढ़ के अभी तक डीएम रहे आशीष कुमार चौहान का तबादला कर उन्हें गढ़वाल भेजा गया है। आईएएस आशीष कुमार चौहान को पौड़ी जिले का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, पौड़ी के डीएम रहे विजय कुमार जोगदंडे को प्रतीक्षारत रखा गया है।

यह भी पढ़ें :

बागेश्वर में जिला पंचायत सदस्यों ने कोतवाल और एसडीएम के खिलाफ खोला माेर्चा, अध्यक्ष पर भी लगाए बड़े आरोप

अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगी ठंड, आदि कैलास क्षेत्र में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा 

पिथौरागढ़ में मार्ग बंद होने से बीमार महिला को कंधे पर लेकर दस किमी पैदल चले ग्रामीण