न्यूजीलैंड में आयोतिज सांस्कृतिक संध्या में बजेगी पहाड़ की बांसुरी, बांसुरी वादक जोशी रवाना
न्यूजीलैंड की धरती पर 19 अप्रैल से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें बागेश्वर के बांसुरी वादक मोहन जोशी भी शामिल हो रहे हैं। बुधवार को वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।
बागेश्वर, जेएनएन : न्यूजीलैंड की धरती पर 19 अप्रैल से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें बागेश्वर के बांसुरी वादक मोहन जोशी भी शामिल हो रहे हैं। बुधवार को वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।
बागेश्वर के भगेड़ी गांव निवासी बांसुरी वादक मोहन जोशी ने बताया कि उत्तराखंड एसोसिएशन न्यूजीलैंड की ओर से 19 अप्रैल से न्यूजीलैंड के कुछ शहरों में उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के बहुत से प्रसिद्ध गायक व वादक विदेशी धरती पर पहाड़ी संस्कृति का जलवा बिखेरेंगे। यह दल 17 अप्रैल को न्यूजीलैंड रवाना हो रहा है।
तीन बार बजा चुके हैं दुबई में
विदेश में चौथी बार बजेगी बांसुरी मोहन जोशी ने बताया कि उनकी बांसुरी की धुन तीन बार दुबई और अब चौथी बार न्यूजीलैंड में बजने जा रही है। इसके अलावा भारत के कई शहरों में वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड के लोक वाद्य मस्कबीन को बजाने में भी मोहन को महारत हासिल है।
यह भी पढ़ें : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हैवी पिक एंड ड्राप ड्रोन से पहुंचाए जा सकेंगे दवा और खाने
यह भी पढ़ें : मिर्गी से बचना है तो बीच में न छोड़ें दवाइयां, जानिए क्या है इसका कारण और संपूर्ण इलाज