Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haldwani Crime: घर से निकलकर थाने तक पहुंची सास-बहू की लड़ाई, प्राथमिकी दर्ज

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 12:27 PM (IST)

    एक घर में सास और बहू के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया, जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज की गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, विवाद ...और पढ़ें

    Hero Image

    बहू पर लगा जान से मारने की धमकी का आरोप, 112 पर फोन कर की शिकायत। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में सास बहू की लड़ाई इस कदर बड़ गई की मामला थाने तक पहुंच गया। 73 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने बहू पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसके आधार पर बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालाढूंगी रोड निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बहू के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। कहा कि बहू अक्सर उसे गाली-गलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी देती है। बहू आए दिन स्वयं आत्महत्या व परिवार के सदस्यों को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देती आ रही है। इसके चलते वह पिछले आठ साल से अलग अपने भतीजे के कमरे में रह रही है। जबकि उसके खुद के घर में बहू दोमंजिले मकान में अकेली रहती है।

    आरोप है कि इसके बाद भी बहू उसे परेशान करने व मारपीट करने के लिए उसके पास आती रहती है। आठ जुलाई को बहू ने उसपर थाने में झूठी प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने 14 जुलाई को मुखानी थाने में बहू के खिलाफ मारपीट व जान से मारनी की धमकी की लिखित शिकायत दी।

    मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला के दाएं हाथ की छोटी अंगुली में चोट लगी है। आरोप लगाया कि इसके बाद सात नवंबर को बहू ने रसोई में आकर हल्ला करने के साथ ही चाकू हाथ में लेकर उसे मारने का इशारा किया। इस घटना की उसके पास वीडियो फुटेज भी है। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने डायल 112 पर पुलिस को शिकायत की। कहा कि उसकी बहू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे बुजुर्ग महिला को अक्सर जान का खतरा बना रहता है।

    मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि सास-बहू के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। सास की तहरीर पर बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- पर्यटक सावधान! अगर हल्द्वानी से भीमताल जा रहे हैं तो ध्‍यान रहे; 15 दिसंबर तक रोज छह घंटे बंद रहेगा मार्ग

    यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्दूचौड़ में दिल दहला देने वाली घटना, पति-पत्नी ने की आत्महत्या