अब आवारा कुत्ते जंगली जानवरों को भी बना रहे निवाला
नैनीताल में आवारा कुत्तों की दहशत बढ़ती ही जा रही है। अब तो आवारा कुत्ते जंगली जानवरों को अपना निवाला बना रहे हैंं।
नैनीताल, [जेएनएन]: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अब तो आवारा कुत्ते वन्य जीवों के लिए भी मुसीबत बनने लगे हैं। आवारा कुत्ते जंगली जानवरों का पीछा कर उन्हें निवाला बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
दरअसल, सुबह आवारा कुत्तों का झुंड एक सिराउ के पीछे पड़ गया। जिससे बचने के लिए सिराउ को पहाड़ी में जाना पड़ा। गनीमत रही कि पूर्व सांसद महेंद्र पाल और उनके सहयोगी ललित सिंह ठीक उसी समय मॉर्निंग वॉक करते हुए वहां पहुंच गए। उनकी नज़र पड़ी तो जानवर पहाड़ी में सहमा हुआ दुबक रहा था।
उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गर्इ। उसे पकड़ने के लिए जाल फेंका गया मगर वो जंगल की ओर भाग गया।
यह भी पढ़ें: उच्च हिमालय में बाघ की दहाड़, यहां पहली बार आया नजर
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में दूसरी बार कैमरे में कैद हुई दुर्लभ हिम लोमड़ी
यह भी पढ़ें: हिम तेंदुओं का शिकार रोकने को चिह्नित होंगे संवेदनशील स्थल