विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीएलएड परीक्षा में बायोमेट्रिक स्कैन से होगी अभ्यर्थियों की पहचान

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:42 PM (IST)

डीएलएड प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को होगी, जिसमें अभ्यर्थियों की हथेली और चेहरे को बायोमेट्रिक स्कैन किया जाएगा। यह नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, रामनगर (नैनीताल)। डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को होगी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों में बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसमें अभ्यर्थी की हथेली व चेहरे की पहचान कर डाटा सुरक्षित रखा जाएगा।

नियुक्ति के दौरान भी बायोमेट्रिक मशीन से हथेली व चेहरे की दोबारा पहचान कर मिलान किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि अभ्यर्थी एक ही है। परीक्षाओं में मुन्ना भाई की एंट्री रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

पहली बार यह व्यवस्था शुरू की गई है। परीक्षा के लिए 126 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 32458 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएलएड की तैयारियों के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए।

बताया गया कि प्रवेश पत्र आनलाइन विभागीय वेबसाइट में अपलोड किया गया है। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पाए हैं, वे अपने परीक्षा शहर के नोडल केंद्र पर 16 व 17 नवंबर को प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।

इसके लिए उन्हें अपने साथ आनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, एक फोटोयुक्त पहचान पत्र और एक शपथ पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बैठक का संचालन शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी ने किया। इस दौरान संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी, उप सचिव सुषमा गौरव ने परीक्षा से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर हत्यारोपित ने पुलिस की पिस्टल छीनी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें- देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।