यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला फुटबाल प्रतियोगिता: देहरादून और नैनीताल की टीमें जीती
राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन देहरादून और नैनीताल की टीमों ने अपने मैच जीते।

हल्द्वानी, [जेएनएन]: राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में नैनीताल ने उत्तरकाशी और दूसरे मैच में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
शनिवार को प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में नैनीताल व उत्तरकाशी के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया। नैनीताल ने 42वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में उत्तरकाशी ने कई बार मौके बनाए लेकिन टीम गोलपोस्ट को भेदने में कामयाब नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत
अंत में नैनीताल ने मुकाबला 2-0 से जीत लिया। वहीं दूसरा मैच देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। देहरादून ने आक्रमक खेल दिखाते हुए पहले मिनट में ही भगवती के गोल से बढ़त बना ली। पांचवें मिनट में ज्योति ने एक और गोल कर दिया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की एकता दुनिया के टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल
इसके बाद अनिता ने 20वें और ज्योति ने 30वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी देहरादून का दबदबा रहा। मैच के 39वें मिनट में भगवती, 48वें मिनट में मुस्कान और ज्योति ने एक और गोल अपनी हैट्रिक के साथ मैच 7-0 से अपने नाम कर लिया।
